Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल ने मशोबरा में पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Aug 2020

Last updated on: Aug 24, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां वन विभाग और राज्य रेडक्राॅस सोसायटी शिमला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पौधरोपण अभियान के अंतर्गत शिमला के निकट मशोबरा में भेखल्टी सड़क में पौधा रोपण कर इस अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर राज्यपाल ने देवदार और अखरोट के पौधे रोपित किए।राज्यपाल ने कहा कि पौधे प्रकृति का एक उपहार और वरदान है और उनका संरक्षण तथा संवर्द्धन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियानों से पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बना रहता है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण अभियानों और पौधे रोपित करने में सक्रियता से भाग लेने के साथ उनके संरक्षण करने का भी आग्रह किया। उन्होंने इस दिशा में वन विभाग के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से बिगड़े पर्यावरण को कोरोना महामारी के दौरान लगे लाॅकडाउन की समयअवधि में प्रकृति ने स्वयं ठीक सही कर दिया है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि प्रदेश के लोग प्रकृति प्रेमी है और पर्यावरण संरक्षण में हमेशा अपना योगदान देते हैं। गत वर्ष दिसम्बर में जारी की गई भारतीय वन सर्वे रिपोर्ट-2019 के अनुसार हिमाचल प्रदेश के हरित वन आवरण में 333.52 किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे देश के अग्रणी राज्यों में प्रदेश को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हरित आवरण में यह वृद्धि प्रदेश में वन संरक्षण और पौधरोपण के लिए किए गए निरन्तर प्रयासों के कारण ही संभव हो पाई है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 67 प्रतिशत भूमि पर वन है। पौधरोपण के अंतर्गत 33 प्रतिशत बंजर भूमि को प्राथमिकता प्रदान की जाती है और पौधरोपण गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2030 तक प्रदेश के 27 प्रतिशत वन क्षेत्र को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश सरकार ने राज्य में 41 वन मंडलों के 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में एक करोड़ 20 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। यह निश्चित ही प्रदेश के हरित आवरण में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगा।राज्यपाल ने राज्य रेडक्रास सोसायटी की कोविड-19 गतिविधियों के अंतर्गत वन कर्मचारियों को साबुन और मास्क भी वितरित किए।प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल वन्य प्राणी डा. सविता शर्मा ने प्रदेश में हरित आवरण में वृद्धि की दिशा में वन विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।सचिव राज्य रेडक्रास सोसायटी पीएस राणा और अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।इसके पश्चात, राज्यपाल ने क्रैगनैनो नेचर पार्क का दौरा किया और अधिकारियों को पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र का विकास करने के निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्रीय बागवानी शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया और सेब के पौधों में विशेष रूचि दिखाई। सहायक निदेशक डा. पंकज गुप्ता ने केंद्र के शोध कार्यों के बारे में अवगत करवाया।    

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD