Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आने वाला चुनाव बिहार का भाग्य बदलेगा : देवेंद्र फडणवीस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 22 Aug 2020

Last updated on: Aug 22, 2020, 00:00 IST

 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार का भाग्य बदलने वाला है। बिहार भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति बिहार के बिना अधूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मुसीबत वाले काल में भी कई नवाचार देखने को मिले हैं।उन्होंने कहा कि, "भाजपा तो व्यक्ति से व्यक्ति और दिल से दिल के जुड़ाव को महत्व देती है, और भाजपा इस बार डिजिटल प्रचार में भी लोगों से जुडने का प्रयास करेगी। "फडणवीस ने कहा कि, "ये 15 साल भारत के नवनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमलोग भाग्यशाली हैं कि ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता हमारे साथ हैं। प्रधानमंत्री जिस तरह से हमारे सपनों को पूरा करने में जुटे हैं, उसका कारण है कि वो मजबूत हैं और वो बिहार की ताकत हैं।"उन्होंने कहा कि 2014 हो या 2019 का चुनाव, यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री पर जमकर भरोसा दिखाया।

उन्होंने बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि इस चुनौती के दौर में भी अच्छी तैयारी है। इस परिस्थिति में भी चुनौती से लड़ेंगे और जीतेंगे भी।"उन्होंने इस चुनाव को बिहार की प्रगति का चुनाव बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि "लालू राज में जिस तरह 15 साल बिहार प्रताड़ित हुआ, उससे बिहार 25-30 साल पीछे चला गया। जब व्यवस्था बिगड़ जाती है, तो उसे सुधारने में अधिक क्षमता से काम करना पड़ता है।"उन्होंने कहा कि, " ये चुनाव बिहार के भाग्य को बदलेगा। देश में नरेंद्र मोदी और बिहार में राजग सरकार रही तो बिहार को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।"देवेंद्र फडणवीस ने रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता पत्थर से पानी निकालने वाले हैं।उन्होंने खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे 25-26 अगस्त को बिहार आने वाले हैं। इसके बाद पार्टी जहां चाहे वहां लगाएगी, काम करेंगे। हम एक कार्यकर्ता हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।उन्होंने बिहार भाजपा के नेताओं से कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों को नीचे स्तर तक ले जाने की जरूरत है। हमें विश्वास है हम काम करेंगे और विजय भी हासिल करेंगे।बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मंच पर भूपेन्द्र यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव मौजूद रहे।

 

Tags: Devendra Fadnavis , Patna , Bihar , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD