Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश के वन्य क्षेत्रों में ईको-टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा : राकेश पठानिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 20 Aug 2020

Last updated on: Aug 20, 2020, 00:00 IST

वन मन्त्री राकेश पठानिया ने आज यहां वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में ईको-टूरिज्म की संभावनाओं एवं ईको-टूरिज्म को विकसित करने संबंधी बैठक की अध्यक्षता की। उन्हांेने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ईको-टूरिज्म की अपार सम्भावनायें है तथा प्रदेश के वन्य क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान कर प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि की जा सकती है।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के समय में राज्य सरकार पर्यटन की दृष्टि से आधारभूत ढांचे को तैयार करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि वन्य ईको-टूरिज्म का प्रचार वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश के वन्य पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। वेब पोर्टल के माध्यम से विभाग के विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लोगों को प्रदेश की समृद्ध वन संपदा की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दुर्गम स्थानों पर स्थित वन विश्राम गृहों के समीप पर्यटकों के लिए टैन्टों की सुविधा उपलब्ध करवाकर ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश के गांवों में ईको-टूरिज्म कैम्पिंग गांव की संभावनाओं को तलाश कर उन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। विभाग द्वारा वन्य गंतव्य स्थलों का उपयोग कर बर्ड वाचिंग, टैकिंग इत्यादि विभिन्न गतिविधियां से स्थानीय लोगों को जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी।वन मन्त्री ने विभाग के अधिकारियों को प्रदेश की झीलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वन संजय गुप्ता, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी डा. सविता एवं अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल ईको-टूरिज़्म डा. संजय सूद भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD