Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और एचडी रेवन्ना मामले पर 'आप' ने कहा - भाजपा से सिर्फ संविधान को खतरा नहीं, देश की महिलाओं को भी खतरा है प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान लोकसभा चुनावों के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई

 

भारतीय पुलिस सेवा के छह नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 20 Aug 2020

भारतीय पुलिस सेवा में हिमाचल प्रदेश काडर के छह नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी उपस्थित थे।इन अधिकारियों में अभिषेक एस, अमित यादव, मयंक चैधरी, चारू शर्मा, जिना अफरोज और काम्या मिश्रा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों ने राज्यपाल को अपने गृह राज्य और शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया। यह सभी भारतीय पुलिस सेवा-2019 बैच के अधिकारी हैं।राज्यपाल ने अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह इन सभी अधिकारियों के लिए गर्व की बात है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश जैसे शांत और विकसित राज्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इन सभी अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उच्चतर शिक्षा प्राप्त की है। यह निःसन्देह ही प्रदेश के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने अधिकारियों को समाज के प्रति विशेषकर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए प्रतिबद्धता और निष्ठा से कार्य करने का परामर्श तथा समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए योगदान देने का आग्रह किया।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कठिन परिस्थितियों में सही परिपेक्ष्य पर कार्य करने से अधिकारियों की कार्य क्षमता की परीक्षा होती है। अधिकारियों को समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए।उन्होंने महिला अधिकारियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरम्भ किए गए महत्वकांक्षी योजनाओं और प्रभावशाली नीतियों से आज महिलाएं सभी क्षेत्रांे में आगे बढ़ रही हैं। यह देश की समृद्धि और विकास को दर्शाता है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उपस्थित छह भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों में तीन महिला अधिकारी शामिल हैं। इनमें एक महिला अधिकारी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से हैं।पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इन युवा अधिकारियों के प्रशिक्षण के बारे में अवगत करवाया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था वेनु गोपाल, राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर और आईजी जेपी सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Indian Police Service Himachal cadre , Abishek S , Amit Yadav , Mayank Chaudhary , Charu Sharma , Jina Afroz and Kamya Misra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD