Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल की 3 अपील, आचरण और वातावरण रखें क्लीन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से तीन अपील की हैं। अपनी अपील के माध्यम से मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार और प्रदूषण रोकने की बात कही। अपने इस अभियान के लिए केजरीवाल ने दिल्ली वालों का साथ मांगा है। इसके साथ ही कोरोना योद्धाओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली सचिवालय में सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "भारत के विकास में हमें भी अपना योगदान देना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं दिल्लीवासियों से तीन अपील करता हूं। इनमें सबसे पहली अपील है भ्रष्टाचार को रोकने में योगदान देना। हम यह निश्चय कर लें कि न तो किसी काम के लिए रिश्वत देंगे और न ही किसी काम के बदले रिश्वत लेंगे।"मुख्यमंत्री ने कहा, "रिश्वत देना और लेना-देश के साथ गद्दारी है। सीमा पर लड़ने वाले हमारे जवानों के साथ गद्दारी है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ गद्दारी है।"दूसरी अपील के तहत मुख्यमंत्री ने लोगों से जल, थल एवं वायु प्रदूषण कम करने में सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदूषण बढ़ाकर हम आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी दांव पर लगा रहे हैं, इसलिए हमें ऐसे काम करने चाहिए जिससे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण कम हो सके।"तीसरी अपील के तहत केजरीवाल ने शहर को स्वच्छ रखने में मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा, "हम अपना घर या ड्राइंग रूम तो साफ रखते हैं, लेकिन सड़कों का ध्यान नहीं रखते। इस्तेमाल करने के बाद बची हुई चीजों और कचरे को सड़कों पर फेंक देते हैं। इससे हमारा शहर प्रदूषित होता है और गंदगी फैलती है। अपनी उन्नति के लिए हमें अपनी सड़कों और आसपास के इलाकों को भी साफ रखना होगा।"वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली सचिवालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को आमंत्रित किया गया। इन कोरोना योद्धाओं में प्रशासनिक, चिकित्सा, नर्सिग, पुलिस, सिविल डिफेंस और सफाई कर्मचारी अपने बाकी साथियों के प्रतिनिधियों के तौर पर शामिल हुए।यह वह लोग हैं जो अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना से प्रभावित लोगों की सेवा कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने कहा, "इनकी मेहनत, लगन और समर्पण की बदौलत ही प्रभावित लोगों को समय पर इलाज, खाना और अन्य राहत सामग्री मुहैया कराई जा सकी और दिल्ली मॉडल की पूरी दुनिया में पहचान बनी।"

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , Independence Day , 15 August , 74th Independence Day , Independence Day of India , #IndependenceDay #15August #74thIndependenceDay #IndependenceDayofIndia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD