Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहाली जिले के लिए दो बड़े प्रोजेक्टों का वर्चुअल उद्घाटन

Listen to this article

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर (मोहाली) , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को मोहाली जिले के लिए दो बड़े प्रोजेक्टों के वर्चुअल उद्घाटन का ऐलान किया जिनमें एक 66 के.वी. सब स्टेशन और पंजाब बायोटैक्नोलाॅजी इनक्यूबेटर की इमारत का निर्माण शामिल है।यह ऐलान मुख्यमंत्री द्वारा यहाँ करवाए गए स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान संबोधन करते हुए किये गए।66 के.वी. सब स्टेशन-1 सैक्टर 82 की आई.टी. सिटी मोहाली-2 में स्थापित किया जायेगा जबकि पंजाब बायोटैक्नोलाजी इनक्यूबेटर की इमारत का निर्माण सैक्टर 81 की ‘नालेज सिटी’ में 31 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस इमारत का निर्माण हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया है और बेसमैंट पर काम चल रहा है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन लोगों का खास तौर पर जिक्र किया जिन्होंने महामारी के दौरान कीमती सेवाएं दीं और कहा कि इनको 26 जनवरी 2021 वाले दिन उनकी सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा।मुख्यमंत्री द्वारा मोहाली की जिन सखशियतों का कोविड महामारी के कठिन समय के दौरान एक सरकारी अधिकारी के तौर पर अपने फर्ज पूरी तनदेही के साथ निभाने सम्बन्धी जिक्र किया गया और जो आज के समारोह के दौरान मौजूद थे, उनमें मोहाली के सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह शामिल थे। उन्होंने अगली कतार में रहकर अपनी सेवाएं निभाते हुए सीमित जोनों /उच्च खतरे वाले जोनों में निजी तौर पर जाकर अपनी सेवाएं निभाईं और इस सबके बावजूद कि वह ल्यूकेमिया से जूझ रहे हैं। उनके अलावा जिला एपीडिमौलोस्ट डाॅ. हरमनदीप कौर ने भी कोरोना से निपटने सम्बन्धी बेहतरीन सेवाएं निभाते हुए अपने एक वर्ष के बच्चे को उसकी सुरक्षा हेतु अपने मायके छोड़ दिया और खुद दिन-रात फील्ड में जाकर संपर्क ट्रेसिंग, टेस्टिंग को यकीनी बनाया और इस महामारी से बचाव सम्बन्धी कामों को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है।इस अवसर पर मुख्य सचिव विनी महाजन और मोहाली के डिप्टी कमिश्नर गिरीश दयालन द्वारा मुख्यमंत्री को जिले के लोगों की ओर से संविधान की प्रस्तावना का फ्रेम किया हुआ चित्र भेंट किया गया।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , S.A.S.Nagar Mohali , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , Independence Day , 15 August , 74th Independence Day , Independence Day of India , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD