Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ रामलाल मारकंडा ने केलांग में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस में फहराया झंडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल स्पीति) , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

डॉ रामलाल मारकंडा ने केलांग में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस में फहराया झंडा, कहा लाहौल स्पीति विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी व जनशिकायत निवारण मंत्री, डॉ रामलाल मारकंडा ने केलांग में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस में झंडा फहराया, तथा जिलावासियों के नाम अपना संदेश दिया। डॉ मारकंडा ने अपने छः दिवसीय  दौरे के दौरान  दूसरे दिन  ज़िला के 74 वें स्वतन्त्रता दिवस में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विभिन्न विकास कार्यों के लिये बजट का 9 प्रतिशत हिस्सा प्रतिवर्ष आवंटित करती है। चालू वित्त वर्ष में लाहौल-स्पीति के लिये एक अरब 18 करोड़ 07 लाख रु बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से लाहौल मंडल के लिये जनजातीय उप योजना के अंतर्गत62 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। चिकित्सा सुविधाओं के लिये 5 करोड़ 91लाख बजट का प्रावधान किया गया है।विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत 47 लाख रुपये का प्रावधान है। लाहौल मंडल में लोक निर्माण के लिये 22 करोड़ 04  लाख, शिक्षा के लिए 03 करोड़ 03 लाख, जलशक्ति में सिंचाई के लिये 6 करोड़ व पेयजल के लिए 4 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। लाहौल-स्पिति ज़िले में कोविड-19 से निपटने के लिए उन्होंने कोविड-योद्धाओं डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया।डॉ मारकंडा ने परेड में भाग लेने वाले पुलिस कर्मियों, राजकीय वरिष्ठ पाठशाला केलांग के स्कूल बैंड के छात्रों एवं छात्राओं सहित, परेड कमान्डर एस आई ठाकुर दास, पुलिस प्लाटून कमांडर, होम गार्ड बप्लाटून कमांडर नवांग को पारितोषिक वितरण किया। जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य शमशेर, नवांग उपासक, पुष्पा शर्मा, चिमरिट पंचायत प्रधान प्रेम दासी, उपायुक्त कमल कांत सरोच, कार्यकारी उपमंडलाधिकारी अनिल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Lahaul And Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD