Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा हरे चारे के आचार की गांठे बनाने वाली मशीन पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी : तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा

मशीन खरीदने वाले उद्यमी किसान को 5.60 लाख रुपए की सहायता मिलेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Aug 2020

Last updated on: Aug 13, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा डेयरी के धंधे को और विकसित और लाभदायक बनाने के लिए पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के द्वारा हरे चारे से आचार की गांठे बनाने वाली मशीन की लागत पर 40प्रतिशत की दर से सब्सिडी किसानों को दी जायेगी। आज यहाँ से जारी बयान में पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री, पंजाब श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, ने बताया कि हरे चारे की पैदावार और देखभाल का मशीनीकरन करने के लिए सरकार की तरफ से निरंतर यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरे चारे के तहत क्षेत्रफल बढ़ा कर न सिफऱ् दूध की पैदावार में विस्तार होगा बल्कि गेहूँ, धान के तहत क्षेत्रफल भी घटेगा, जिससे न सिफऱ् भूजल की बचत होगी बल्कि रिवायती फसलों के मंडीकरण की समस्या से भी निपटा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के लागू होने से मशीन खरीदने वाले उद्यमी किसान को 5.60 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता सरकार की तरफ से मिलेगी।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये मंत्री ने बताया कि डेयरी धंधे के लिए सारा साल हरे चारे की उपलब्धता बहुत ज़रूरी है। परन्तु यह आम देखा गया है कि पंजाब में कई महीनों में हरा चारा फ़ाल्तू हो जाता है और कई महीनों में कमी आ जाती है। फ़ाल्तू हरे चारे से साइलेज या आचार बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब में हर प्रगतिशील डेयरी फार्मर अपनी ज़रूरत के मुताबिक चारे वाली मकई और जवी का आचार बना रहा है। परन्तु गड्ढे या बंकर में बने इस आचार को एक से दूरी जगह ले जाना संभव नहीं होता क्योंकि इसमें नमी की मात्रा अधिक होने के कारण आचार खऱाब होने का ख़तरा रहता है।श्री बाजवा ने बताया कि प्रगतिशील मुल्कों की तरह अब पंजाब में भी इस मुश्किल का हल निकाल लिया गया है, अब नवीनतम मशीनों के द्वारा तैयार किये साइलेज को बैगों, ट्यूबों और गांठों में तैयार करके छोटे, भूमिहीन किसानों, शहरी डेरियों और हरे चारे की कमी वाले राज्यों को भेजा जा सकेगा। इससे छोटे और शहरी डेयरी फार्मरों को वाजिब कीमत पर सारा साल संतुलित आहार उपलब्ध होगा। इसके साथ-साथ बेरोजग़ार नौजवान जो मकई के आचार की गांठे बनाने का काम शुरू करेंगे, को रोजग़ार हासिल होगा।डेयरी विकास विभाग के डायरैक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि साइलेज बेलर मशीनों के लिए अखबारों में ऐकसपरैशन ऑफ इंट्रस्ट देने के उपरांत कारनैस्ट एग्री प्रोडक्ट प्राईवेट लिमिटड (हैदराबाद), नव भारत फार्मरज़ प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटड (आंध्रा प्रदेश), मैस. बखसीश इंडस्ट्रीज (बस्सी पठाना), डायनामिक मशीनरी एंड इक्यूपमैंट कंपनी (लुधियाना), उज्ज्वला हारवैस्टर कारपोरेशन (आंध्रा-प्रदेश) की तरफ से इनपैनलमैंट के लिए रूची प्रकट की गई थी। उन्होंने बताया कि गठित माहिरों की एक्सपर्ट कमेटी की तरफ से कंपनियों की प्रस्तावों का मूल्यांकन किया गया और इन मशीनों का फील्ड ट्रायल लिया गया था। जिसके उपरांत तीन ही कंपनियाँ मैस. उज्ज्वला हारवैस्टर कारपोरेशन, डायनामिक मशीनरी और इक्यूपमैंट और मैस. बखशीश इंडस्ट्रीज को म्मानकों के अनुसार पाया गया, जोकि 100 किलो और 500 किलो की गांठे बनाती हैं।उन्होंने समूह दूध उत्पादकोंं, उद्यमियों को विनती की कि इस स्कीम का भरपूर लाभ लेने के लिए उनके जि़ला स्तरीय या राज्य स्तरीय दफ़्तर के साथ संपर्क रखा जाये। इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0172 -5027285 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Dairy Development Board , Animal Husbandry , Fisheries and Dairy Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD