Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस के डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़ को ‘होम मिनिस्टरज़ मैडल’ के लिए चुना

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने डी.एस.पी. को बधाई दी, समुची फोर्स के लिए गर्व वाली बात बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2020

Last updated on: Aug 12, 2020, 00:00 IST

लक्षित हत्याओं समेत साल 2015-17 के दौरान राज्य को हिला कर रख देने वाले कई सनसनीखेज़ मामलों को सुलझाने में बेमिसाल सेवाएं निभाने के लिए पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की होम मनिस्टरज़ मैडल के लिए चयन किया गया है।इस समय एसएएस नगर में डीएसपी डिटैकटिव और अतिरिक्त प्रभार संगठित अपराध रोकथाम यूनिट (ओसीसीयू) के तौर पर तैनात श्री बराड़ ने सरहद पार के आतंकवादी मड्यूल बिल्ला मंड्याला का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई, जिसमें अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गई थी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीजीपी श्री दिनकर गुप्ता ने बताया कि इस पुलिस अधिकारी ने गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बूढ़ा की गिरफ़्तारी और अमृतसर के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह के रहस्यमयी कत्ल को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। डी.जी.पी. ने आगे बताया कि बराड़ ने राज्य में कुछ गन हाऊसों से आतंकवादियों और गैंगस्टरों को 160 हथियारों को गैर-कानूनी तौर पर डायवरट करने के एक रैकेट का पर्दाफाश भी किया था।श्री गुप्ता ने आगे कहा कि बराड़ एक बड़े पुलिस ऑप्रेशन का मुख्य अंग भी था, जिसमें इस रैकेट में शामिल 23 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया था, जिनमें दो गैंगस्टर और गन हाऊस के मालिक भी शामिल थे और नाजायज़ ढंग से डायवरट किए गए 36 हथियार बरामद किये गए। इस रैकेट के कारण साल 2015 से 2017 के दरमियान अपराधियों द्वारा की गई लक्षित हत्याओं में इस्तेमाल किए गए इन नाजायज़ हथियारों की सप्लाई की गई थी।डीएसपी को इस प्राप्ति के लिए मुबारकबाद देते हुए डीजीपी श्री दिनकर गुप्ता ने उनकी पेशेवर महारत, सेवा की भावना और राज्य और देश के प्रति सेवा में नैतिकता की पुष्टी करते हुए इसको सारी पुलिस फोर्स के लिए सम्मान बताया है। 

श्री गुप्ता ने उम्मीद जताई कि यह सम्मान हमारे लोगों की रक्षा और सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी। यह अवॉर्ड अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मापदण्डों को उत्साहित करने और देश में विभिन्न पुलिस संगठनों के जांच अधिकारियों द्वारा ऐसी जांच को मान्यता देने के लिए 2018 में स्थापित किया गया था।डीजीपी ने आगे बताया कि गैंगस्टर बिल्ला मंड्याला और उसके छह साथियों, जिनके पाकिस्तान आधारित तस्करों और आतंकवादियों के साथ सम्बन्ध थे, को गिरफ़्तार करने में बिक्रमजीत सिंह बराड़ मुख्य जांचकत्र्ता थे और उन्होंने 06 अन्यों को गिरफ़्तार किया था। उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों की सबसे बड़ी खेप, जिसमें दो 0.3 कैलीबर ड्रम्म मशीन गन, 03 चीन की पिस्तौल, 05 ऑस्ट्रिया की गलोक को 9 एम.एम. पिस्तौल और 03 जर्मन की 9 एम.एम सिग साऊर पिस्तौल बरामद की गई। सिग सौयर पिस्तौलों का प्रयोग अमरीकी राष्ट्रपति की रक्षा करने वाली यूएस सीक्रेट सर्विस द्वारा किया जाता है।श्री गुप्ता ने आगे बताया कि गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बूढ़ा के मामले में जब यह मुलजि़म भारत छोड़ कर फऱार हो गया था तब श्री बराड़ ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल करते हुए अरमानिया देश से इस अपराधी को डिपोर्ट करवा कर हिरासत में लिया था।बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने जनवरी, 2020 में अमृतसर के गाँव उमरापुर के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह की सनसनीखेज़ कत्ल की जांच का नेतृत्व भी किया था। इस केस से सम्बन्धित गैंगस्टर हरमन भुल्लर के नेतृत्व वाले सात सदस्यीय एक गिरोह, जिसको अमरीका आधारित पवितर सिंह द्वारा चलाया जाता था, की पहचान की गई। इन दोषियों को पकडऩे के लिए चार राज्यों (पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान) में चलाई गई मुहिम के साथ 2020 में राजस्थान के सजात से सात गैंग्स्टरों की खोज की गई और गिरफ़्तार किया गया।

 

Tags: Dinkar Gupta , Punjab Police , Police , Bikramjit Singh Brar , Organized Crime Control Unit , OCCU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD