Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब सरकार ने कोविड -19 के वायरल टेस्टिंग सामथ्र्य में किया विस्तार, 20,000 टैस्ट होंगे प्रतिदिन

मैडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने साझे तौर पर पंजाब बायोटैक्नॉलौजी इन्कूवेटर और पंजाब फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी, मोहाली में कोरोना लैबोरेटरियों का किया उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 10 Aug 2020

Last updated on: Aug 10, 2020, 00:00 IST

कोविड के बढ़ रहे मामलों का सामना करते हुये पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में कोविड -19 के वायरल टेस्टिंग के सामथ्र्य में विस्तार किया गया है जिससे रोज़ाना के 20,000 टैस्ट किये जाएंगे। यह जानकारी मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री पंजाब श्री ओ.पी. सोनी ने स्वास्थ्य मंत्री पंजाब स. बलबीर सिंह सिद्धू के साथ साझे तौर पर पंजाब बायोटैक्नालौजी इनकुबेटर और पंजाब फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी, मोहाली में कोरोना लैबोरेटरियाँ का उद्घाटन करने के उपरांत किया।मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ने कहा कि देश भर में कोविड के मामलों में भारी विस्तार देखा जा रहा है परन्तु हम पंजाब में इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब अपने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और वायरल टेस्टिंग सामथ्र्य को सबसे तेज़ी के साथ अपग्रेड करने वाले राज्यों में से एक है।उन्होंने बताया कि आज से राज्य में चार लैबोरेटरियाँ कार्यशील होंगी जिनके द्वारा कोविड -19 के वायरल टेस्टिंग का सामथ्र्य 16000 टैस्टों से बढ़ कर 20,000 टैस्ट प्रतिदिन हो जाऐगा। आज से कार्यशील की जाएँ वाली दो अन्य लैबोरेटरियाँ रीजनल डीसीज़ डायगनोस्टिक लैबोरेटरी, जालंधर और गुरू अंगद देव वैटरनरी एंड एनिमल सायंसेज़ यूनिवर्सिटी (गडवासू), लुधियाना हैं।मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सलाह दी कि घबराओ मत, सावधान रहो और सरकारी ऐडवाईजऱीज़ की पालना करो।स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि बड़ी संख्या में मामलों का सामने आना, अपने आप में यह दर्शाता है कि हम बड़े स्तर पर वायरल टेस्टिंग कर रहे हैं। समय पर टैस्ट करने से पॉजिटिव लोगों को दूसरों से अलग किया जा रहा है और इस तरह इस बीमारी के और फैलने की संभावना कम रही है।

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब ‘देश का पहला राज्य’ बन गया है, जहाँ स्वास्थ्य एवं मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग के अलावा राज्य के गृह विभाग (मोहाली में फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी), पशु पालन विभाग (रीजनल डीसीज़ डायगनोस्टिक लैबोरेटरी, जालंधर और गुरू अंगद देव वैटरनरी एंड एनिमल सायंसेज़ यूनिवर्सिटी (गडवासू), लुधियाना) और साईंस एंड टेक्नोलोजी विभाग (पंजाब बायोटैक्नालौजी इनकुबेटर, मोहाली) की सुविधाओं को कोविड -19 की वायरल टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जायेगा।यह चारों लैबोरेटरियाँ 16 आधुनिक उपकरणों से लैस हैं जिसमें रैफरीजीरेटरड सैंटरिफिज़, पूरी तरह आटोमेटिड बायोसेफ्टी कैबेनेट, रियल टाईम पी.सी.आर और स्पेक्ट्रोमीटर शामिल हैं। हर लैबोरेटरी में उपकरणों पर 1 करोड़ रुपए की लागत आई है। चार लैबोरेटरियों में कुल 83 अधिकारी नियुक्त किये गए हैं, जिनमें माईक्रोबायोलोजिस्ट, अनुसंधान सहायक, मैडीकल लैबोरेटरी टैक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य सहायक स्टाफ शामिल है।इस मौके पर अन्यों के अलावा ए.सी.एस. गृह, श्री सतीश चंद्र, प्रमुख सचिव मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान पंजाब श्री डी.के तिवाड़ी और उप कुलपति बाबा फऱीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ सायंसेज़ (बी.एफ.यू.एच.एस.) डा. राज बहादुर मौजूद थे। 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , O P Soni , Punjab , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Corona labs , Punjab Biotechnology Incubator , Punjab Forensic Science Laboratory , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD