Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए

 

राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता पंचायती राज संस्थाओं का केंद्रीय मंत्री नरेन्दर तोमर ने वीडियो काँफ्रेंस के द्वारा किया सम्मान

पंजाब की 13 राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Aug 2020

Last updated on: Aug 07, 2020, 00:00 IST

भारत सरकार की तरफ से हर साल पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश की अच्छी कारगुज़ारी करने वाली पंचायती राज संस्थायों को राष्ट्रीय पुरुस्कारों के साथ सम्मानित किया जाता है। परन्तु कोरोना महामारी प्रकोप के मद्देनजऱ पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से यह समारोह इस साल 24 अप्रैल पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित नहीं हो सका था। आज केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से वीडियो काँफ्रेंस के द्वारा राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता पंचायती राज संस्थाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर वीडियो काँफ्रेंस के द्वारा संबोधन करते हुये ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्दर सिंह तोमर ने पुरुस्कार विजेता पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बधाई दी और गाँवों की नुहार सवारने के लिए और प्रयास करने के लिए राष्ट्रीय स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंचायती राज राष्ट्रीय पुरुस्कार मुकाबला काफ़ी सख़्त होता है, जिसको हासिल करने के लिए विभाग द्वारा तय किये विभिन्न मापदण्डों को पूरा करके ही इनाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया इस साल पुरुस्कारों की विभिन्न श्रेणियों में 55000 पंचायती राज संस्थाओं ने मुकाबले में हिस्सा लिया और कुल 306 राष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान किये गए हैं।इस अवसर पर पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने राज्य के पुरुस्कार विजेताओं को बधाई देते हुये कहा राज्य की पंचायतें पिछले कई सालों से राष्ट्रीय मुकाबलों में बहुत बढिय़ा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने साथ ही बताया पंजाब देश का अगुणी राज्य है, जिसने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में पढ़े लिखे नौजवान गाँवों का नेतृत्व करने के लिए आगे आ रहे हैं, जिस कारण अब गाँवों की पंचायतें केंद्र और राज्य सरकार की अधिक से अधिक स्कीमों का लाभ उठा कर गाँवों की नुहार संवार रही हैं।श्रीमती सीमा जैन वित्तीय कमिश्नर ग्रामीण विकास विभाग, पंजाब ने जानकारी देते बताया कि मौजूदा साल में पंजाब राज की 13 पंचायती राज संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरुस्कार के साथ नवाजा गया है। इसमें दीन दयाल उपाध्याय, पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार के अधीन एक जि़ला परिषद, दो ब्लॉक समितियां और 7 ग्राम पंचायतें, नाना जी की देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरुस्कार के अधीन 1 ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)पुरुस्कार के अधीन 1 ग्राम पंचायत और चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड के अधीन 1 ग्राम पंचायत को पुरुस्कार के साथ सम्मानित किया गया।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD