Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

ग्वालियर में मास्क न लगाने वालों से वसूला गया 22 लाख रुपये जुर्माना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्वालियर/भोपाल , 07 Aug 2020

Last updated on: Aug 07, 2020, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अनिवार्य तौर मास्क पहनने का अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर जिले में मास्क का उपयोग न करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें नि:शुल्क मास्क दिए जा रहे है। यहां मास्क न पहनने वालों से अब तक बतौर जुर्माना 22 लाख रुपये वसूले गए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्वालियर में गत एक सप्ताह में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत आया है। जिले में मास्क न पहनने पर अभी तक 22 लाख रूपए के चालान काटे गए हैं। मास्क न पहनने पर यहां प्रति 100 रूपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। हालांकि उन्हें नि:शुल्क मास्क दिए जाते हैं।ग्वालियर के जिलाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विशेष तौर पर बनाईं गई कोरोना स्क्वोयड को रवाना करते हुए कहा है कि ये स्क्वोयड शहर के विभिन्न बाजारों में घूम-घूमकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने तथा भीड़भाड़ न होने देने जैसे निर्देशों का कड़ाई से पालन करायेंगी। साथ ही मास्क न पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूलेंगी। हर स्क्वोयड में जिला प्रशासन व नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।बताया गया है कि कोरोना स्क्वोयड द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के लिये चैक लिस्ट भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत शहर में शॉपिंग मॉल, होटल, दुकानों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा धार्मिक व पूजा स्थलों सहित अन्य संस्थानों व बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।कोरोना स्क्वोयड वाहनों की स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से निगरानी होगी। इसके तहत सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर में वाहनों की निगरानी के लिये विशेष व्यवस्था की गई है।

 

Tags: Khas Khabar , COVID 19 , Coronavirus , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , COVID 19 Pandemic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD