Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और बलबीर सिंह सिद्धू ने जिले के पीडि़त परिवारों के साथ किया दुख सांझा

पंजाब सरकार की तरफ से पीडि़त परिवारों को दिए 1 करोड़ 54 लाख रुपए की वित्तीय सहायता के चैक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 06 Aug 2020

Last updated on: Aug 06, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज जि़ला तरन तारन के विभिन्न गाँवों में पहुँच कर ज़हरीली शराब से मरने वाले व्यक्तियों के परिवारों के साथ मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह और समूची पंजाब सरकार की तरफ से गहरे दुख का जाहिर करते हुये पीडि़त परिवारों का दुख सांझा किया हैं। इस मौके पर उन्होंने इस मन्दभागी घटना के शिकार हुए व्यक्तियों के वारिसों को 1 करोड़ 54 रुपए की वित्तीय सहायता के चैक भी दिए।इस मौके पर चेयरमैन वेयरहाऊस कोरर्पोशन और विधायक श्री राज कुमार वेरका, विधायक श्री हरमिन्दर सिंह गिल, डिप्टी कमिशनर तरन तारन श्री कुलवंत सिंह, आई. जी. फिऱोज़पुर डिविजऩ श्री हरदयाल सिंह मान, एस. एस. पी. तरन तारन श्री ध्रूमन निम्बाले और अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पीडि़त परिवारों के साथ मुलाकात करके पंजाब सरकार की तरफ़ से उनके साथ दुख सांझा किया। पीडि़त परिवारों का दुख-दर्द सुनते हुये कैबिनेट मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने उनको भरोसा दिया कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पीडि़त परिवारों के साथ है और सरकार की तरफ से इन परिवारों की हर संभव मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के वारिसों को 2-2लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके अलावा विधवा, आश्रित पैंशन, सस्ते अनाज के स्मार्ट कार्ड समेत और जो कुछ भी संभव हुआ, उन परिवारों की हर संभव मदद की जायेगी।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी मन्दभागी घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और इस घटना के पीछे जो भी दोषी हैं, वह क्षमा नहीं किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बहुत तेज़ी और पूरी बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी पुलिस या सिविल अधिकारियों की मिलीभुगत या लापरवाही सामने आयेगी, उनके खि़लाफ़ भी सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री साहिबानों ने कहा कि बीते दिन तरन तारन के अलावा बटाला और अमृतसर में ज़हरीली शराब पीने से हुई मौतें बहुत अफ़सोसजनक घटना है, जिस पर पूरी पंजाब सरकार पीडि़त परिवारों के साथ हमदर्दी रखती है। उन्होंने कहा कि इस बेहद मन्दभागी घटना के मौके पर किसी भी पार्टी को राजनीति नहीं करनी चाहिए और जांच के नतीजों का इंतज़ार करना चाहिए। उन्होंने कहा दोषियों के खि़लाफ़ मिसाली कार्यवाही की जायेगी जिससे दोबारा किसी की ऐसा करने की हिम्मत न पड़े।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मन्दभागी घटना के लिए जि़म्मेदार दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा और सरकार की तरफ से इस सम्बन्धी सख़्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम में अपना साथ दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में से हर तरह के नशे को ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को नशा बेचने वालों संबंधी कोई जानकारी हो तो वह अपने जिले के डी. सी. या एस. एस. पी. को इसकी जानकारी दें जिससे नशा तस्करों को काबू किया जा सके। उन्होंने कहा जानकारी देने वाले का नाम -पता बिल्कुल गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि नशे के कोढ़ को ख़त्म करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को साथ देना चाहिए।इस मौके पर डिप्टी कमिशनर तरन तारन श्री कुलवंत सिंह ने बताया कि आज पंजाब सरकार की तरफ से पीडि़त परिवारों के वारिसों को 1 करोड़ 54 लाख रुपए की वित्तीय सहायता के चैक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय राशि 78 परिवारों को दी गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए व्यक्तियों के नाबालिग वारिसों के नाम पर एफ. डी. करवाई जायेगी और बाकी रहते परिवारों को अपेक्षित कागज़ी कार्यवाही करने के उपरांत वित्तीय सहायता जल्द मुहैया करवाई जायेगी।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Sukhbinder Singh Sarkaria , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab Tarntaran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD