जय राम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए प्रस्तावित स्थलों का दौरा किया
Web Admin
5 Dariya News
शिमला , 03 Aug 2020
Last updated on: Aug 03, 2020, 00:00 IST
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां माल रोड और दि रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रस्तावित स्थलों का दौरा किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में दि रिज पर किसी उपयुक्त स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिनका हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति विशेष स्नेह और लगाव था।जय राम ठाकुर ने कहा कि श्री वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर इस वर्ष 25 दिसम्बर को इस प्रतिमा का अनावरण करने के प्रयास किए जाएंगे।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सत्या कौंडल, प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, उपायुक्त अमित कश्यप, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ भवन शर्मा और नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।