Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशे व रेत माफिया पर सख्ती से नकेल पाई जाएगी: नवजोत सिंह माहल

अमन-कानून व्यवस्था हर हाल में रखी जाएगी बरकरार, एस.एस.पी. होशियारपुर के तौर पर संभाला पदभार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Aug 2020

Last updated on: Aug 01, 2020, 00:00 IST

पंजाब पुलिस सर्विस अधिकारी नवजोत सिंह माहल ने सीनियर पुलिस कप्तान(एस.एस.पी) होशियारपुर के तौर पर आज पदभार संभालते हुए कहा कि नशे व रेत माफिया पर पूरी सख्ती से नकेल कसी जाएगी व जिले में अमन-कानून व्यवस्था को और भी असरदार ढंग से बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में समाज विरोधी गतिविधियों व तत्वों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।एस.एस.पी के तौर पर तीसरे स्थान पर सेवाएं देने वाले नवजोत सिंह माहल इससे पहले एस.एस.पी. जालंधर देहाती थे व उससे पहले एस.एस.पी. खन्ना भी रह चुके हैं।पदभार संभालने के मौके पर जिला पुलिस प्रमुख ने लोगों से मुकम्मल सहयोग की मांग करते हुए कहा कि उनके सहयोग से जुर्म व आपराधिक तत्वों से बाखूबी निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग व तालमेल से पुलिस व पब्लिक के आपसी संबंधी और मजबूत होंगे, जिससे गैरकानूनी गतिविधियां और भी असरदार ढंग से दबाई जा सकेंगी।अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए श्री माहल ने बताया कि जन शिकायतों व समस्याओं का तुरंत हल यकीनी बनाने व पीडि़त पक्षों को बिना किसी देरी न्याय दिलाना भी उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। पुलिस पब्लिक संबंधों की मजबूती के साथ-साथ, कोविड-19 महांमारी में हर फ्रंट पर जी-जान से ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भलाई की ओर भी विशेष ध्यान देना प्राथमिकता होगी ताकि उनका मनोबल और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों की कारगुजारी की समीक्षा उनकी ओर से स्वंय की जाएगी ताकि लोगों की शिकायतों का निपटारा तेजी व सुचारु ढंग से अमल में लाया जाए। कोरोना महांमारी के दौरान शिकायतें देने में लोगों की दिक्कतों के मद्देनजर, एस.एस.पी ने कहा कि इस संबंधी जिला पुलिस की ओर से कोविड की बंदिशों के दौरान तकनीक का भी लाभ लिया जाएगा, ताकि लोगों को शिकायतें देने में और आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों का निपटारा भी समय पर यकीनी बनाया जाएगा।अमन-कानून व्यवस्था संबंधी एस.एस.पी. ने कहा कि जुर्म की रोकथान के साथ-साथ अमन-कानून हर तरह से बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस की गश्त को और बढ़ाया जाएगा व ग्रामीण व कंडी क्षेत्रों में पुलिसी और भी मुस्तैदी से अपराध को रोकेगी।समाज विरोधी तत्वों को चेतावनी देते हुए श्री माहल ने कहा कि गैर कानूनी गतिविधियों को सख्ती से रोकने के साथ-साथ ऐसे तत्वों के विरुद्ध हर संभव कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वर्णनी है कि राष्ट्रपति पुलिस मैडल प्राप्त श्री नवजोत सिंह माहल अपनी शानदार व अनुकरणीय सेवाओं के लिए मुख्य मंत्री मैडल, डी.जी.पी. कमैंडेशन डिस्को के साथ भी सम्मानित किए जा चुके हैं। एस.एस.पी कार्यालय में पहुंचने पर श्री माहल का एस.पी(मुख्यालय) श्री परमिंदर सिंह हीर व अन्य पुलिस अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया।

 

Tags: SSP Hoshiarpur , Punjab Police , Punjab , Police , Navjot Singh Mahal , Senior Superintendent of Police , SSP , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD