Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने चोपाल विधानसभा क्षेत्र में 188 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 Jul 2020

Last updated on: Jul 31, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला शिमला के चोपाल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 188 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी।जय राम ठाकुर ने 1.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल चैपाल, 25 लाख रुपये के व्यय से निर्मित कुपवी तहसील में बागी हैलीपैड, 1.77 करोड़ रुपये की लागत निर्मित तिमावी-लच्छोग सड़क में मशरांहां खड्ड पर 30 मीटर पुल, नाबार्ड के अंतर्गत 3.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लिहत-सराहन सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरकाली-क्यारी शिलान सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 8.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुपवी धोटाली- दैया सड़क, 6.25 करोड़ रुपये की लागत का 33 केवीए कुपवी उप केंद्र, 40 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौरा-बौरा के भवन, 40 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खाफलाह के भवन और 63.29 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहरान समर्पित किए।मुख्यमंत्री ने तहसील ठियोग की ग्राम पंचायत बलघार के लिए 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाउ सिंचाई योजना, ग्राम पंचायत मलाट की बस्तियों के लिए 95.66 लाख रुपये की लागत से उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत मझोली की बस्तियों के लिए 84.21 लाख रुपये की लागत की उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना और क्यारी-2, दोची पुजारली-2, धार सवाला और चिलवार तथा ग्राम पंचायत पुजारली और रूलाहा की बस्तियों के लिए 86.54 लाख रुपये की लागत की उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ किया।जय राम ठाकुर ने नागरिक अस्पताल नेरवा को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 75 बिस्तर, नागरिक अस्पताल चैपाल को 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तर, पुलिस चैकी देहा को पुलिस थाना में स्तरोन्नत तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलघार को 30 बिस्तर वाले सामुदायिक अस्पताल को स्तरोन्नत कर लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुबड़ के भवन, 9.15 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत शिरगाह-शलन सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य, नाबार्ड के अंतर्गत 3.92 करोड़ रुपये की खिलाड़-मंदाह सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10.02 रुपये की लागत से कुपवी धोटली से देहा सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य, 1.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मड़ावग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1.65 करोड़ रुपये की लागत से दोची-कनाह सड़क पर निर्मित होने वाला 40 मीटर पुल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6.95 करोड़ रुपये की लागत से बिरखाई-रमदारा (टेलाड़) सड़क का निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5.76 करोड़ रुपये की लागत से सरकाली-क्यारी शिलान सड़क का स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6.27 करोड़ रुपये की लागत से सराहन-जोरना सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 13.37 करोड़ रुपये की लागत से सैंज तरहान कुपवी सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6.19 करोड़ रुपये की लागत से धनाट से मनेवटी सड़क के निर्माण, 75 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजरोली का भवन, बासाधार खड्ड और देयोठी खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 63.22 लाख रुपये प्रत्येक, नाबार्ड के अंतर्गत 8.28 करोड़ रुपये कुठाड़-पंडेड कथोडी सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के अंतर्गत 24.93 करोड़ रुपये की लागत से नानु कुठाड़-बासाधार कनोडी, ग्यानकोट सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य की आधारशिला रखी।जय राम ठाकुर ने रेंजा, नगान, बलधार, भाल्ला जोरान के लिए 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पट्टे खड्ड उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना, खडोग, बामटा, रूपाड़ी के लिए 1.76 करोड़ रुपये की लागत से उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना नराटी खड्ड, गारा, बवारा गांव के लिए 1.61 करोड़ रुपये की उठाउ सिंचाई योजना शालावी खड्ड, तहसील नेरवा में 13.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फिडस पुल और ठियोग तहसील और खंड की बस्तियों के लिए 38.97 करोड़ रुपये की उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखीं।

शिमला से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला शिमला का चैपाल विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक व सांस्कृतिक मामले में  मण्डी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के समान है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विकास के मामले में कई वर्षों तक उपेक्षित रहा है। लेकिन अब एक मेहनती और युवा नेता के प्रतिनिधित्व में चैपाल क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि जुलाई 2018 में चोपाल विधानसभा क्षेत्र के पिछले दौरे के दौरान 165 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास किए थे, जिसमें से अधिकतर का लोकार्पण कर दिया गया है और शेष का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि चैपाल विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर योजनाएं पीएमजीएसवाई और नाबार्ड के अन्तर्गत कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विधायक बलबीर वर्मा को भी जाता है, जिन्होंने विभिन्न स्तरों पर इन परियोजनाओं की निगरानी की तथा पूरे होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि चोपाल विधानसभा के क्षेत्र के लोगों ने भी पीएम केयर और मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में उदारता से योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चल रहे सेब सीज़न के दौरान सेब उत्पादन को सुचारू रूप से चलाने के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि फल उत्पादकों को फसल की पैकिंग और देश की विभिन्न मण्डियों तक पहुंचाने के लिए फलों की पैकिंग के लिए कार्टन बाॅक्स और ट्रे की पर्याप्त व्यवस्था की है।जय राम ठाकुर ने कहा कि किसानों को एन्टीहेल नेट और अन्य पौध सुरक्षा सामग्री काफी रियायती दरों पर प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को नकदी फसलों को उगाने के लिए प्रेरित करने के लिए अधिकतर कृषि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों कोरोना महामारी के मामलें बढ़े हंै लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार इस महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने राज्य को अतिरिक्त 500 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाएं हैं।जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 38.97 करोड़ रुपये की उठाऊ पेय जल आपूर्ति योजना जिसका शिलान्यास आज मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इससे चोपाल क्षेत्र के  साथ ठियोग क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन में हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में उभरा है।स्थानीय विधायक बलबीर वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में विभिन्न महत्वकांक्षी विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न विकासात्मक मांगों को विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।भाजपा मण्डल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री व अन्य लोगों का स्वागत किया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Chopal Vidhan Sabha , Chopal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD