Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

राज्यपाल ने तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 30 Jul 2020

Last updated on: Jul 30, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में सादे व गरिमापूर्ण समारोह में तीन नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुख राम, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश पठानिया व घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजिन्द्र गर्ग ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।मुख्य सचिव अनिल खाची ने कार्यवाही का संचालन किया।सामाजिक दूरी के मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए शपथ ग्रहण समारोह सीमित लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी, कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा, ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, मुख्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र चैहान, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

संक्षिप्त जीवन परिचय :

सुख राम

सुख राम का जन्म 15 अप्रैल, 1964 को गांव अमरगढ़ के पांवटा तहसील जिला सिरमौर में हुआ। वह वर्ष 2003 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा में निर्वाचित हुए और दिसम्बर, 2007 को पुनः निर्वाचित हुए। वह 9 जुलाई, 2009 से दिसम्बर 2012 तक मुख्य संसदीय सचिव (मुख्यमंत्री के साथ कृषि एवं पशु पालन विभाग के लिए जुड़े)। दिसम्बर 2017 में तेरहवीं विधानसभा में पांवटा विधानसभा क्षेत्र से पुनः निर्वाचित हुए। वह कल्याण समिति के अध्यक्ष रहे।

विशेष रूचिः समाज सेवा

पसंदीदा खेल: हाकी, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट व ऐथलेटिक्स।

भाषा जानकारीः हिन्दी, अंग्रेजी व उर्दू।

राकेश पठानिया

राकेश पठानिया सपुत्र कर्नल काहन सिंह का जन्म 15 नवम्बर, 1964 को गांव लदोड़ी जिला कांगड़ा में हुआ।इन्होंने वर्ष 1991 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और जिला कांगड़ा के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राज्य सचिव और भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रहे। यह वर्ष 1998 में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और दिसंबर, 2007 में फिर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुने गए। वह वर्ष 1998-2003 तक पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रहे।दिसंबर 2017 में तेरहवीं विधानसभा के लिए तीसरी बार फिर से राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।लोक प्रशासन समिति के अध्यक्ष और लोक लेखा और नियम, पुस्तकालय तथा सुविधा समितियां के सदस्य रहे।

विशेष रूचिः तैराकी और ऐथलेटिक्स

राजिन्द्र गर्ग

राजिन्द्र गर्ग सुपुत्र श्री बलदेव सिंह का जन्म 30 मई, 1966 को तंदोड़ा गांव, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ।

शिक्षाः एमएससी (वनस्पति विज्ञान) 1990, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में से हुई।

वह 1982 में स्वयंसेवक बने और 1983 में एबीवीपी से जुड़े। 1986-87 तक एबीवीपी जिला बिलासपुर के संयोजक रहे। 1990-97 तक एबीवीपी के पूर्णकालिक संगठन सचिव (एमपी), 2000-06 तक दैनिक भास्कर में स्थानीय संवाददाता के रूप में कार्य किया। 2006-10 तक भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक, 2006-10 तक निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षा बोर्ड, 2006-10 सदस्य एचपी तकनीकी शिक्षा बोर्ड, और 2009-11 तक भाजपा राष्ट्रीय प्रशिक्षण सैल के सदस्य, और वह दिसंबर, 2017 में 13वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

विशेष रुचि: सामाजिक कार्य।

पसंदीदा खेल: कबड्डी।

भाषा की जानकारी: हिंदी और अंग्रेजी।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Sukh Ram Chaudhary , Rakesh Pathania , Rajinder Garg , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD