Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

क्वेटा में गुरुद्वारा को 73 साल बाद सिखों के हवाले किया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्वेटा , 23 Jul 2020

Last updated on: Jul 23, 2020, 00:00 IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सरकार ने 200 साल पुराने एक गुरुद्वारे को 73 साल बाद सिख समुदाय को सौंप दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।डॉन न्यूज के मुताबिक, शहर के मध्य में मस्जिद रोड पर स्थित सिरी गुरु सिंह गुरुद्वारा को 1947 से एपीडब्ल्यूए गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है।प्रांतीय संसदीय सचिव और मुख्यमंत्री के अल्पसंख्यक मामलों के सलाहकार, दिनेश कुमार ने बुधवार को कहा, "सिख समुदाय के लिए गुरुद्वारे को धार्मिक क्रियाकलापों के लिए बहाल करना बलूचिस्तान सरकार का ऐतिहासिक फैसला है।"एबीडब्ल्यूए गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को आसपास के स्कूलों में दाखिला लेने के लिए कहा गया है।बलूचिस्तान में सिख समुदाय समिति के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने इस कदम का स्वागत किया और इसे "प्रांत में रहने वाले सिख समुदाय को बलूचिस्तान सरकार की ओर से उपहार बताया।"डॉन न्यूज ने सिंह के हवाले से कहा, "प्रांत का सिख समुदाय इस बात से बहुत खुश है कि हमारे प्राचीन गुरुद्वारे को पाकिस्तान की सरकार और बलूचिस्तान हाई कोर्ट ने 73 साल बाद हमें सौंप दिया है और अब हम वहां अपना धार्मिक क्रिया कलाप जारी रख सकते हैं।"बलूचिस्तान में लगभग 2,000 सिख परिवार रहते हैं।

 

Tags: Quetta , Pakistan , Balochistan , Siri Guru Singh Gurdwara , Sikh community , Sikh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD