Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ताहिर राज भसीन ने अपने बॉलीवुड गेमप्लान को बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2020

Last updated on: Jul 23, 2020, 00:00 IST

अभिनेता ताहिर राज भसीन ने छह साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था, और तब से उन्होंने कई शैलियों के असंख्य किरदार निभाने की कोशिश की है।ताहिर ने साल 2014 में रिलीज हुई 'मदार्नी' के खलनायक के रूप में अपनी शुरुआत की थी। तब से उन्होंने 'फोर्स 2', 'मंटो' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में कई शेड्स के किरदार निभाए।आगामी फिल्म '83' में उन्होंने एक वास्तविक जीवन के किरदार को निभाया है। फिल्म में उन्होंने महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर की भूमिका निभाई है।अब तक की अपनी बॉलीवुड यात्रा को याद करते हुए ताहिर ने आईएएनएस से कहा, "यह एक विशाल रोलर कोस्टर रहा है। इस दौरान मैंने भीड़भाड़ का सामना करते हुए बहुत कुछ सीखा है और मुझे प्रदीप सरकार, नितेश तिवारी, नंदिता दास और और कबीर खान जैसे शानदार निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला है। वे महान विचार वाले निर्देशक हैं।"

अभिनेता का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर कई तरह की भूमिकाओं और भिन्न शैलियों के किरदारों को निभाया।उन्होंने कहा, "यह निर्णय मैंने अपने एक्सप्लोर पार्ट को ध्यान में रखते हुए लिया, जिसे मेरे काम के माध्यम से देखा जा सकता है। उदाहरण के तौर पर 'मदार्नी' एक ऑल-आउट क्राइम ड्रामा थी, 'फोर्स 2' जासूसी थ्रिलर और 'मंटो' एक पीरियड बायोपिक थी और '83' एक स्पोर्ट्स बायोपिक है, जबकि 'छिछोरे' एक कॉलेज फन फिल्म थी। वहीं 'लूप लपेटा' जो मेरी आगामी फिल्म है, वह एक रोमांटिक फिल्म है।उन्होंने कहा, "तो मैंने बहुत जानबूझकर कोशिश की है कि जितना हो सके, अपने लिए और दूसरों के लिए भी इसे दिलचस्प बना सकूं।"

 

Tags: Tahir Raj Bhasin , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD