Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र में 208 करोड़ रुपये की लागत के लोकार्पण व शिलान्यास किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Jul 2020

Last updated on: Jul 23, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 208 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने 2.23 करोड़ रुपये की लागत से दसोमाजरा के लिए सम्पर्क मार्ग पर सिरसा नदी के ऊपर गरडर पुल तथा 76 लाख रुपये की लागत से  बग्गुवाला अप्रोच सड़क पर पुल का लोकार्पण किया।जय राम ठाकुर ने 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बनबीरपुर खड्ड पर स्पैन आर.सी.सी. पुल, 9.71 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनलगी-चण्डी-भट्ट-की-हट्टी सड़क का स्तरोन्यन, 2.32 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शारडीघाट-धायला सड़क का स्तरोन्यन, 4.39 करोड़ रुपये की लागत से गम्भर खड्ड से चण्डी क्षेत्र में आंशिक रूप से कवर की गई बस्ती के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 15.78 करोड़ रुपये की लागत से दून क्षेत्र में 20 ट्यूबवैल के निर्माण और 171.12 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना के तहत विश्व बैंक पोषित भाग-1 के तहत बद्दी-सांई-रामशहर सड़क के स्तरोन्यन का शिलान्यास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गत अढ़ाई वर्षों में दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 200 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 92.24 करोड़ रुपये व्यय कर विभिन्न योजनाओं का कार्य तथा जल शक्ति विभाग द्वारा योजनाओं के निर्माण एवं कार्यान्वयन पर लगभग 61 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि बद्दी शहर के लिए 33.34 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। गत अढ़ाई वर्षों के दौरान बद्दी-बरोटीवाला विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विकास कार्यों पर 58 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वर्तमान में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में लगभग 2000 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं। इनमें 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 72 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में गत दो वर्षों में पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर लगभग 13 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में 6008 पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को तीन माह की अग्रिम पेंशन के रूप में 2.20 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।इस क्षेत्र में अभी तक हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2145 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।जय राम ठाकुर ने कोरोना के दृष्टिगत लाकडाउन के दौरान बेहतरीन कार्य के लिए दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जरूरतमंद लोगों को भोजन, राशन और मास्क उपलब्ध करवाए तथा एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड व पीएम केयर्स फंड में उदारतापूर्वक योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे हिमाचल के लोगों को वापिस लाना प्रदेश सरकार का दायित्व है। अभी तक लगभग 2.15 लाख लोगों को वापिस लाया गया है। इस स्थिति में कुछ क्षेत्रों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बाहर से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है और स्वस्थ होने के उपरान्त ही उन्हें घर भेजा जा रहा है।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेश की गरीब जनता के प्रति विशेष लगाव है। लोगों के कल्याण व समग्र विकास के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए केन्द्रीय व राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश का चहुमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है।दून क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दून क्षेत्र का सर्वागींण विकास सुनिश्चित करने के लिए गत अढ़ाई वर्षों के दौरान कई विकासात्मक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड दर्शन सिंह सैणी, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन डी.आर. चन्देल, दून भाजपा मण्डलाध्यक्ष बलवीर ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला भाजपा सोलन वलबिन्द्र ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गोपाल ठाकुर, बीबीएनडीए के सीईओ विनोद कुमार, उपायुक्त सोलन के.सी. चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Pradhan Mantri Gram Sadak Yojna , PMGSY , Solan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD