Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अर्धसैनिक बलों के समर्थन में आगे आई हरियाणा की बेटी दीपिका देशवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2020

Last updated on: Jul 20, 2020, 00:00 IST

क़ानून अधिकारी सुप्रीम कोर्ट दीपिका देशवाल (रेसलर ,UN स्पीकर) पिछले दो वर्ष से अर्धसैनिक बलों के हक़ की लड़ाई (NFFU,OGAS)सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही थी और सुप्रीम कोर्ट ने अर्धसैनिक बलों के हक़ में निर्णय भी दे दिया उसके बावजूद भी सरकार ने अब तक सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू नहीं किया। आदेश को लागू कराने के लिए दीपिका ने मुहिम छेड़ दी है जिसमें हरियाणा के किसान संगठन ,जाट महासभा ,युवा किसान संगठन विभिन्न खिलाड़ी आदि सहयोग में आ चुके हैं।सोशल मीडिया के माध्यम से युवा किसान संगठन के जीतू चौधरी ,जीत भूरा ,विकास चौधरी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंकित पूनिया , कबड्डी खिलाडी सुरेन्द्र नड्डा आदी युवा वर्ग हर तरीक़े से अर्धसैनिक बलों के हक़ के लिए सदैव तैयार है।दीपिका का कहना है कि सरकार CAPF (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स)के अफ़सरों की माँगो को मानने में कोई कोताही न करें।BSF, CRPF,ITBP ,CISF,SSB के अधिकारी लंबे वक़्त से NFFU (नॉन फंक्शनल फ़ाइनेंशियल अपग्रेडेशन)और OGAS (ऑर्गनाइज ग्रुप ए सर्विसेज़)यानी की संघटित सेवा लाभ दिए जाने की माँग कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्रिमंडल के ऐलान के बावजूद अधिकारियों को इसका लाभ नहीं दिया गया है ।दिल्ली हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी अधिकारियों के हक़ में फ़ैसला सुनाया है।खुद केंद्र सरकार ने चुनावों से पहले इसे लागू करने का ऐलान किया था लेकिन आज तक यह फ़ैसला लागू नहीं किया गया है।

दीपिका देशवाल ने आग्रह किया है कि केंद्र सरकार अपना वादा निभाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करें । अगर सरकार अधिकारियों को प्रमोशन नहीं दे पा रही है तो उन्हें उनके कैडर के हिसाब से वेतन दिया जाना चाहिए क्योंकि प्रमोशन न मिलने की वजह से अधिकारियों को कई कई साल एक ही पोस्ट पर सेवाएँ देनी पड़ती है।जिस तरह से रेलवे में OGAS दिया जाता है इसी तरह CAPF को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।अर्धसैनिक बलों के अंतर्गत क़रीब 11 लाख सैनिक और अधिकारी हैं।ये हर वक़्त देश की सुरक्षा के लिए सीमा से लेकर अंदरूनी मोर्चों पर तैनात रहते हैं ।चाहे कश्मीर में उग्रवाद से निपटना हो या माओवादी विद्रोह से ,भारतीय सीमाओं की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करनी हो ,चाहे चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता ,अर्धसैनिक बल हर ज़िम्मेदारी को बख़ूबी निभाते हैं।इसलिए सैन्य अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहन देना सरकार की ज़िम्मेदारी है क्योंकि हमारे अर्धसैनिक बल देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।हर मुसीबत में ये सुरक्षाबल सबसे आगे रहकर मोर्चा संभालते हैं अगर सरकार इनके हक़ में फ़ैसला लेती है तो हमारे सैन्य बलों का हौसला बढ़ेगा।देश की सबसे बड़ी अदालत भी आर्टिकल 14,16 के आधार पर सैन्य अधिकारियों के पक्ष में अपना फ़ैसला सुना चुकी है।पूर्व सैन्य अधिकारियों से लेकर देश के कई गणमान्य लोग इनके समर्थन में लगातार मुहिम चला रहे हैं।पूरे देश की भावनाएँ हमारी सेनाओं के साथ जुड़ी हैं इसी लिए इसलिए सरकार को इन भावनाओं की क़दर करते हुए बिना देरी के अधिकारियों को NFFU और OGAS की लाभ देना चाहिए।समस्त हरियाणा के युवा ही नहीं अपितु पूरा देश फोर्सेस के साथ खड़ा हो चुका है सरकार शीघ्रता से इसे लागू करें।

 

Tags: Deepika Deshwal , CAPF , NFFU , OGAS , BSF , CRPF , ITBP , CISF , SSB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD