Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने संजौली में हैलीपोर्ट के निर्माण और कालीबाड़ी के समीप बैंटनी कासल के पुनर्सुधार की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jul 2020

Last updated on: Jul 19, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला शहर के उपनगर संजौली में निर्माणाधीन हैलीपोर्ट का दौरा किया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हैलीपोर्ट का कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह हैलीपोर्ट शिमला आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए बेहद सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हैलीपोर्ट के पूर्ण होने से उड़ान-2 के तहत जुब्बड़हट्टी के बजाए इस हैलीपोर्ट पर हैलीकाॅपटर की लैंडिंग की सुविधा प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि यह हैलीपोर्ट वीआईपी लाउंज तथा जन उपयोगी क्षेत्र जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।उन्होंने कहा कि मण्डी, रामपुर तथा बद्दी में तीन और हैलीपोर्ट बनाए जाएंगे। ऐसे हैलीपोर्ट प्रत्येक जिला मुख्यालय में विकसित किए जाएंगे।इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी के समीप बैंटनी कासल का दौरा किया तथा 25.45 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे संरक्षण, मुरम्मत तथा पुनर्सुधार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एशियन विकास बैंक द्वारा पोषित इस परियोजना में तीन खण्ड ए,बी व सी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि खण्ड ए में हिमाचली थीम पर आधारित प्राथमिक संग्राहलय होगा, खण्ड बी में हिमाचली धाम परोसने वाला फूड कोर्ट, हिमाचली कला एवं शिल्प गैलरी होगी जबकि खण्ड सी में सामान्य सुविधाएं तथा उपरी मंजिल पर ओपन एयर थियेटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कासल में आयोजित होने वाला लाइट एण्ड साउंड शो पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण सिद्ध होगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना के निर्माण तथा जीर्णोद्धार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ मूल वास्तुशिल्प को बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, सचिव पर्यटन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD