Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

सौरभ भगत ने बीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी के तहत छूटे हुए श्रमिकों के पंजीकरण के लिए एमएमपी लॉन्च किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बारामूला , 16 Jul 2020

Last updated on: Jul 16, 2020, 00:00 IST

आयुक्त सचिव श्रम और रोजगार विभाग सौरभ भगत ने श्रम आयुक्त अब्दुल रशीद वार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बारामूला का दौरा किया। दौरे के दौरान सौरभ ने जेकेबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी के साथ छूटे हुए श्रमिकों हेतु पंजीकृत करने के लिए मिशन मोड प्रोजेक्ट (एमएमपी) को लांच किया।इस अवसर पर सौरभ भगत ने कहा कि एमएमपी लांच करने का उद्देय श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं योग्य श्रमिकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है जोकि सरकारी कल्याणकारी स्कीमों से वंचित रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त बारामूला डॉ जी एन इत्तु ने आयुक्त सचिव को श्रमिको के लिए उठाये गये कल्याण हेतु महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 राहत हेतु हर माह श्रमिकों को 4000 से 1000 रूपये उनके बैंक खाते में जमा करवाये जा रहे है।आयुक्त सचिव ने कहा कि सभी श्रमिकों के पंजीकृत उपरांत उन्हें सरकारी जारी कल्याण स्कीमों एवं परियोजनाओं का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। जिनमें श्रमिक प्रधान मंत्री श्रम योगी मान धन योजना (पीएम-एसवाईएम), पीएम-जेएवाई, अटल पेंशन योजना सहित सभी संबंधित योजनाएं सम्मलिंत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति मजदूर वर्ग के समग्र सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान परिस्थितियों में हर प्रकार की सहायता प्रदान करना उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए एक बहुत आवश्यक कदम है।कार्यान्वयन के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए, आयुक्त सचिव ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में हर तरह के मध्यस्थ को खत्म करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 राहत श्रमिकों को सीधे उनके बैंक खातों में राषि प्रदान की जा रही है।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वय और सहयोग में काम करने पर जोर दिया ताकि कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।दौरे के दौरान सौरभ भगत ने बारामूला में 1.34 करोड रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किय जा रहे लेबर सराय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

 

Tags: Saurabh Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD