Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मिशन फतेह की कामयाबी के लिए स्वास्थ्य विभाग में सितम्बर तक डाक्टरों समेत अन्य अमले के भरे जाएंगे 4000 पद : बलबीर सिंह सिद्धू

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू द्वारा राजपुरा और खन्ना में 2 नये बनाए गए जच्चा -बच्चा अस्पताल लोगों को समर्पित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 29 Jun 2020

Last updated on: Jun 29, 2020, 00:00 IST

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से कोविड -19 के खि़लाफ़ शुरु की जंग ‘मिशन फतेह’ की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सितम्बर 2020 तक डाक्टरों समेत पैरा मैडीकल स्टाफ और अन्य अमले के 4000 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने एक प्रैस बयान के द्वारा दी।स. सिद्धू ने कहा कि हुनरमंद कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए 4000 पदों का एजेंडा मंत्रीमंडल की मीटिंग में रखा जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री स. सिद्धू ने आज मिशन फतेह के अंतर्गत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मंतव्य से राजपुरा और खन्ना में 30 बैडों के सामथ्र्य वाले 2 नये बनाए जच्चा बच्चा स्वास्थ्य संभाल अस्पताल लोगों को समर्पित किये। अति आधुनिक सहूलतों से लैस यह अस्पताल क्रमवार 6 करोड़ और 9 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए हैं।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब निवासियों को भयानक महामारी कोविड -19 से बचाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार ने देश भर में सबसे पहले कार्यवाही करते हुये ठोस कदम उठाए जिसको बाद में पूरे देश में लागू किया गया और अब मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना वायरस को हराने के लिए बड़े स्तर पर जंग लड़ी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मिशन फतेह की सफलता के लिए जहाँ ख़ुद एहतियात बरतें वहीं दूसरों को भी मास्क पहनने, हाथ धोने, कोवा एप डाउनलोड करने और आपसी दूरी रखने संबंधी जागरूक करें।स. सिद्धू ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली की तजऱ् पर पंजाब में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरन करके कम्प्यूट्राइजेशन किया जा रहा है और इसके अलावा पंजाब में 9 ट्रौमा सैंटर बनाऐ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में निजी हिस्सेदारी के साथ सी.टी. स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सहूलतें पी.जी.आई. और एमज के रेटों पर जल्द शुरू होने जा रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का और मज़बूतीकरन और सुधार होगा।स. सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कोरोना वायरस और अन्य बीमारियों के साथ लडऩे के लिए हमारे डाक्टरों ने कोरोना योद्धे बनकर बहुत बढ़ी सेवाएं प्रदान की हैं और अब सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी पूरी करने के लिए 30 सितम्बर, 2020 तक डाक्टरों की भर्ती बाबा फऱीद मैडीकल यूनिवर्सिटी के द्वारा मुकम्मल कर ली जायेगी।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD