Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

अटूट है मीडिया और पीआर का रिश्ता : राजीव शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Jun 2020

Last updated on: Jun 29, 2020, 00:00 IST

मीडिया और लोक सम्पर्क का आपस में गहन रिश्ता है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जहां सूचना के आदान-प्रदान के साथ सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का मुख्य कार्य करता है, वहीं मीडिया इस कार्य में संवाहक की भूमिका का  काम कर रहा है। यह बात प्रेस क्लब कुल्लू के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा ने सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी अनिल गुलेरिया के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर कही।राजीव शर्मा ने कहा कि जनसम्पर्क अधिकारी और प्रेस का आपस में तालमेल बेहद जरूरी है। दोनों एक दूसरे के पर्याय हैं। जनसम्पर्क से प्रेस को हमेशा ही तत्काल व स्टीक सूचना की अपेक्षा रहती है। प्रेस के लिए सबसे भरोसेमंद सूचना की यदि कहीं से दरकार रहती है तो वह जनसम्पर्क कार्यालय है।प्रेस क्लब की सचिव शालिनी राय ने कहा कि अनिल गुलेरिया ने 10 वर्ष तक कुल्लू में अपनी सेवाएं दी हैं और उनका सौम्य व्यवहार, सादगी एवं निपुणता मीडिया के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते स्थापित करने में मदद करता है। मीडिया से हमेशा ही उनका संबंध व व्यवहार मैत्रीपूर्ण रहा है।इस अवसर पर प्रेस क्लब कुल्लू के सदस्यों ने अनिल गुलेरिया को शाॅल, टोपी व खूबसूरत पेंटिग भेंट करके सम्मानित किया। गुलेरिया ने उनके सम्मान में आयोजित किए गए प्रीति भोज समारोह के लिए प्रेस क्लब कुल्लू की कार्यकारिणी व समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया।डीपीआरओ प्रेम ठाकुर व पूर्व डीपीआरओ शेर सिंह शर्मा को प्रेस ने विशेष तौर पर समारोह में आमंत्रित किया था।

 

Tags: DIPR Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD