Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विशेष क्षेत्रों में कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए ठोस रणनीती लागू की जा रही है- बलबीर सिंह सिद्धू

8 जिलों में 19 कंटेनमैंट जोन स्थापित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2020

Last updated on: Jun 23, 2020, 00:00 IST

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विशेष इलाकों में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए ठोस रणनीति लागू की गई है जिसके अंतर्गत अब तक 8 जिलों में 19 कंटेनमैंट जोन स्थापित किये गए हैं जिसमें तकरीबन 25000 व्यक्ति आते हैं।इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में एक गली या दो के साथ लगती गलियों, एक मोहल्ला या रिहायशी सोसायटी के तौर पर कंटेनमैंट जोनों की स्पष्ट रूप में सीमा रेखा की गई है। कंटेनमैंट और माईक्रो कंटेनमैंट जोन खास क्षेत्र में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या पर निर्भर करता है जिससे सभी उच्च जोखिम वाले संपर्कों की स्क्रीनिंग, ट्रेसिंग, टेस्टिंग और काउंसलिंग जैसी गतिविधियां करने के लिए मानव स्रोत के उपयुक्त प्रयोग को यकीनी बनाया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में, इसमें पूरा गाँव हो सकता है या गाँव के एक हिस्से तक सीमित हो सकता है। इस विवरण का मूल सिद्धांत छोटे / सीमित क्षेत्र में इन जोनों की उपयुक्त सीमा रेखा करना है। ऐसे क्षेत्रों की पहले पहचान करना संक्रमण के फैलने को रोकने में सफल साबित हुआ है। इस तरह कंटेनमैंट क्षेत्रों में सभी लोगों की नियमित रूप से स्क्रीनिंग की जाती है और कोविड-19 के सभी संभावित संदिग्ध मामलों की जांच की जाती है और पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों को सेंटरों में तबदील कर दिया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उच्च जोखिम वाले मरीजों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए सिविल सर्जनों को हिदायतें जारी की गई हैं कि 60 साल से अधिक उम्र वाले या अन्य बीमारियों जैसे कि शुगर रोग, हाईपरटैंशन आदि से पीडि़त उच्च जोखिम वाले मरीजों को कोविड केयर सैंटर (सी.सी.सी.) में दाखिल नहीं किया जायेगा। स्तर -1 और स्तर -2 के मरीजों को स्तर-3 सुविधा में दाखिल नहीं किया जायेगा। कोविड केयर सैंटर के मरीजों को सिर्फ स्तर-2 फैसिलिटी में तबदील किया जाऐगा अगर पहले जारी किये रैफरल मापदंड के अनुसार सुझाया गया हो। हरेक कोविड केयर सैंटर के पास उचित ऑक्सीजन के साथ लैस एक समर्पित बेसिक लाईफ स्पोर्ट एंबुलेंस (बीएलएसए) दिन-रात उपलब्ध होनी चाहिए जिससे अगर लक्षण हल्के से मध्यम या गंभीर होते हैं तो व्यक्ति को समर्पित उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं में सुरक्षित लेजाया जा सके। उन्होंने कहा कि बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों का स्तर-1 (सी.सी.सी.) में ध्यान रखा जायेगा।घर-घर निगरानी मुहिम के बारे में बताते हुए स. सिद्धू ने कहा कि लक्षणों का जल्द पता लगाने और समय पर जांच को यकीनी बनाने के लिए आशा वर्करों / कम्युनिटी वॉलंटियरों की सहायता से घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। ऐप के जरिये, 30 साल से अधिक उम्र की पूरी ग्रामीण और शहरी आबादी का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसमें सह-रोग वाले लोगों की जांच और एस.ए.आर.आई / आई.एल.आई निगरानी भी शामिल है। एकत्रित किया गया डेटा रिस्क मैपिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 22 जून 2020 तक, 8,40,223 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया है, जिनमें से 8,36,829 में वायरस के लक्षण नहीं पाए गए और 3997 में खाँसी, बुखार, गले में खराश, साँस फूलना आदि के लक्षण पाए गए हैं। यह सर्वेक्षण जो अभी जारी है, 5512 गाँवों और 1112 शहरी वार्डों में सम्पन्न हो चुका है।  

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD