Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुँचाना सरकार का लक्ष्य : सरवीन चौधरी

महिला मंडलों को वितरित किये चेक व मास्क

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Jun 2020

Last updated on: Jun 22, 2020, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि लोगों को कुशल प्रशासन देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुँचाना ही सरकार का लक्ष्य है, ताकि गरीब लोग उनका लाभ उठा सकें।सरवीण चौधरी आज सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनसुई(शिव मंदिर उपरली अनसुइ) व ग्राम पंचायत अम्बाडी में महिला मंडलों को चेक वितरण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अंसुई में 5 महिला मंडलों तथा अम्बाड़ी में 6 महिला मंडलों को चेक व मास्क देकर सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, कमजोर वर्गों के उत्थान, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा हेतु वचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ उठाकर जहां महिलाएं आत्मनिर्भर होने लगी हैं, वहीं आम लोगों को भी स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां मिलने लगी हैं।शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों एवं विकास मंे महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने करने तथा उन्हें सक्षम बनाने के लिए प्रभावशालाी योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा असहाय योजना मातृ संबल योजना के अन्तर्गत दो बच्चों के पालन-पोषण पर दी जाने वाली सहायता राशि को को गत वर्षों में 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से हिमाचल भी अछूता नहीं रहा, परन्तु मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समय पर लिये गये ठोस निर्णयों एवं प्रभावी उपायों के कारण प्रदेश में इस महामारी पर काफी हद तक अंकुश लगया जा सका है।उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर फ्लू कार्नर में ही तुरंत चेकअप करवाएं ताकि किसी भी स्तर पर कोरोना का संक्रमण नहीं फैल सके। उन्होंने सभी लोगों से वायरस के संक्रमण से बचने के लिये बार-बार हाथ धोनें और सैनिटाईजर का प्रयोग करने का आग्रह किया।शहरी विकास मंत्री ने कहा कि रजोल अन्सुई चड़ी सम्पर्क मार्ग पर 1.27 लाख रुपये, झिकली अन्सुई में खेल मैदान पर एक लाख रुपये, कृष्णा के घर से वीर सिंह के घर तक पकका मार्ग पर 2.30 लाख रुपये, टिक्का बोल में पुलिया निर्माण पर एक लाख रुपये, रक्कड़ का बाग में मेला मैदान के लिए दो लाख रुपये, झिकला अन्सुई में शेड निर्माण पर 40 हजार रुपये, रक्कड़ का बाग में शेड निर्माण पर एक लाख रुपये तथा मेन अन्सुई रोड सक महिन्द्र सिंह के घर तक सम्पर्क मार्ग पर 50 हजार रुपये व्यय किये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चड़ी से झिकली अन्सुई तक सड़क उन्नयन पर एक करोड़ रुपये व्यय किया जा रहा है तथा इस सड़क का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त अन्सुई में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 4.27 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे।इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, महामंत्री सतीश, अश्वनी चौधरी, तिलक राज शर्मा्र, योगराज चड्ढा, पूर्व प्रधान अनसुई अश्वनी, प्रधान अम्बाड़ी कल्पना देवी, प्रेम चन्द, मांगों राम, रिंकू, धर्म चन्द, बिट्टू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD