Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मिशन फतेह अभियान प्रदेश में कोरोना वायरस के खात्मे में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका: बलबीर सिद्धू

स्वास्थ्य मंत्री ने दसूहा में 335 लाख रुपए की लागत से जच्चा-बच्चा अस्पताल की नई ईमारत का किया उद्घाटन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Jun 2020

Last updated on: Jun 20, 2020, 00:00 IST

मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के चलते शुरु किए गए मिशन फतेह अभियान के अंतर्गत कोरोना वायरस के खात्मे के लिए लिए प्रदेश स्तर पर बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह विचार स्वास्थ्य मंत्री पंजाब श्री बलबीर सिंह ने आज दसूहा में 335 लाख रुपए की लागत से जच्चा-बच्चा अस्पताल की नई इमारत का उद्घाटन करते हुए रखे। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के खात्मे में यह अभियान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान उनके साथ दसूहा के विधायक श्री अरुण डोगरा, मुकेरियां के विधायक श्रीमती इंदू बाला,डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी. श्री गौरव गर्ग, एस.डी.एम दसूहा श्रीमती ज्योति बाला भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जच्चा-बच्चा अस्पताल संबंधी इलाके की लंबे समय से मांग थी, जिसे प्रमुखता के तौर पर हल किया गया और आज 20 बैड का अस्पताल जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि जच्चा बच्चा को अलग रखने के लिए यह स्पेशल अस्पताल बनाया गया है ताकि उनको इनफेक्शन से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि 15 हजार रुपए स्केयर फुट में बने इस अस्पताल में हर आधुनिक उपकरण मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा यहां जल्द ही सीवरेज प्लांट भी बनाया जा रहा है।

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में डाक्टरों व अन्य मैडिकल स्टाफ की भर्ती होने जा रही है और लगभग डेढ़ महीने में यह सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली कैबिनेट मीटिंग में इस संबंधी प्रस्ताव भी रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले डाक्टरों की भर्ती करने का प्रोसैस बहुत लंबा होता था और पी.पी.एस.सी के माध्यम से डाक्टर की सेलेक्शन संबंधी टैस्ट लिया जाता था, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए अब हम पिछले प्रोसिजर से निकलते हुए सीधे तौर पर टैस्ट लेकर डाक्टरों की भर्ती करेंगे। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी हिदायतों का पालन करें और घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना व सामाजिक दूरी यकीनी बनाए। इसके अलावा समय-समय 20 सैकेंड तक हाथों को साबुन से साफ करते रहे, तभी हम कोरोना जैसी महांमारी का जड़ से खात्मा कर सकते हैं।इस अवसर पर चेयरमैन मार्किट कमेटी दसूहा श्री नरिंदर टप्पू, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डी.एच.ओ. डा. सुरिंदर सिंह, जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. रजिंदर राज, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. सतपाल गोजरा, एस.एम.ओ दसूहा डा. दविंदर पुरी, एस.एम.ओ. मंड पंडेर डा. एस.पी. सिंह, परमिंदर बिट्टू, सोहन लाल पराशर, भुल्ला राणा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                          

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD