Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मिशन फतेह: सावधानियां अपनाते हुए होशियारपुर में जारी रहेंगे विकास कार्य : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 23 में गुरुद्वारा टिब्बा साहिब को जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुुरुआत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Jun 2020

Last updated on: Jun 13, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19 से निपटने के लिए जहां मिशन फतेह जैसे जागरुकता अभियान चला कर लोगों कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुक कर रही है वहीं सावधानियां अपनाकर विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। वे वार्ड नंबर 23 के मोहल्ला सुभाष नगर से गुरुद्वारा टिब्बा साहिब के बैकसाइड बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में विकास की गति को तेज कर दिया गया है और शहर में अलग-अलग स्थानों में सडक़ों के निर्माण कार्य की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर की नुहार बदल दी जाएगी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 संबंधी सभी जरुरी सावधानियों को अपनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य करवाया जाए और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए व इस दौरान भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करोड़ों रुपयों की लागत से इन सडक़ों व गलियों के निर्माण का कार्य शुरु  किया जा रहा है, इस लिए सडक़ निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की कोताही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है और मिशन फतेह में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। इस अवसर पर चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, संत कर्मजीत सिंह, संत बलबीर सिंह, पूर्व पार्षद श्री सुरजीत सिंह बंगड़, पूर्व पार्षद श्रीमती बलविंदर कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                                        

 

Tags: Sunder Sham Arora , Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD