Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब की आर्थिकता को तबाह कर देगी खेती विरोधी अध्यादेश-भगवंत मान

‘आप’ सांसद ने प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी को पत्र लिख कर खेती सम्बन्धित तीनों ही अध्यादेश वापस लेने की मांग की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 13 Jun 2020

Last updated on: Jun 13, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा सम्बन्धित लाए गए तीनों अध्यादेशों को पंजाब की कृषि व समूची आर्थिक को बर्बाद करने वाला तानाशाही फैसला करार देते हुए प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी को पत्र लिख कर मांग की है कि यह तीनों ही अध्यादेश तुरंत वापस लिए जाएं।इसके साथ ही ‘आप’ सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा गेहूं व धान की फसल के बारे में निर्धारित किए जाते कम से कम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को देश की आर्थिक के लिए खतरा बताए जाने पर सख्त ऐतराज करते केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत बादल परिवार पर एक वजीरी की खातिर पंजाब और किसान के हित मोदी सरकार के पास गिरवी रखने के संगीन आरोप लगाए।प्रधान मंत्री को लिखे पत्र को पार्टी हैडक्वाटर के द्वारा जारी करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यदि मोदी सरकार किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (प्रोत्साहन और सहायक) अध्यादेश -2020, कीमत गारंटी और खेती सेवाओं सम्बन्धित किसान (शक्तीकरण और सुरक्षा) अध्यादेश-2020 और जरूरी वस्तुएं (संशोधन) अध्यादेश-2020 लागू करन में कामयाब हो गई तो पंजाब खास कर देहाती पंजाब की थोड़ी बहुत तड़पती अर्थ व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ देगी। भगवंत मान ने अपने पत्र के द्वारा इन अध्यादेशों का देश खास करके पंजाब के किसानों पर पडऩे वाले घातक प्रभावों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी और जमीनी हकीकत से अवगत करवाया।भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इन अध्यादेशों के द्वारा सिर्फ और सिर्फ बड़ी प्राईवेट कंपनियां और कॉर्पोरेट घरानों के ही हित पूरे किए जा रहे हैं। यह देश खास कर पंजाब और हरियाणा के ‘अन्न दाता’ के साथ किया जा रहा अप्रत्याशित धोखा है।भगवंत मान ने कहा कि यह अध्यादेश सिर्फ किसानों और खेत मजदूरों के लिए ही नहीं बल्कि आढतियों, मुनीमों, पल्लेदार और ट्रांसपोर्टरों का भी अस्तित्व खत्म कर देंगे।भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी और पंजाब-हरियाणा का मंडीकरन खत्म करने का फैसला ले लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस की घोषणा भी करवा दी है।गवंत मान ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से पूछा कि जब कैबिनेट बैठक में पंजाब के अधिकारों और किसानों पर डाका मारने का फैसला लिया जा रहा था, तब क्यों नहीं बोले। भगवंत मान ने कहा कि एमएसपी बरकरार रखने के दावे करने वाला बादल परिवार नितिन गडकरी के बयान के उपरांत कौन से मुंह लोगों में जाएगा? भगवंत मान ने हरसिमरत कौर बादल से इस्तीफा मांगते कहा कि अब पता लगेगा कि बादल परिवार पंजाब और पंजाब के किसानों के साथ खड़ा होता है या फिर कुर्सी की खातिर हमेशा के लिए पंजाब का सौदा कर जाता है।  

 

Tags: Bhagwant Mann , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD