Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोपड़ पुलिस ने हिमाचल के 2 गाँवों से 7 अवैध शराब की भट्टियाँ और 200000 किलो लाहन की बरामद

हमाचल पुलिस के साथ 10 घंटे चली साझा कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोपड़ , 12 Jun 2020

Last updated on: Jun 12, 2020, 00:00 IST

पंजाब की सरहद के पार से अवैध सराब का कारोबार और तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए रोपड़ पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और अवैध शराब की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। यह बरामदगी 10 घंटे लम्बी चली सख्त कार्यवाही स्वरूप हिमाचल के जंगली इलाके के गाँव माजरी और दाबत से की गई।इस कार्यवाही के दौरान सात दारू की भट्टियाँ और 2 लाख किलोग्राम लाहन (कच्ची दारू) बरामद की गई। इस कड़ी कार्यवाही को एक घने जंगली क्षेत्र में काँटेदार झाडिय़ों और मौसमी नदिकाओं के साथ भरे इलाके में प्रात:काल 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक अंजाम दिया गया। रोपड़ के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि उन्होंने हिमाचल पुलिस के साथ साझे तौर पर यह मुहिम चलाई थी।लगभग 22 पुलिस टीमों ने इस कार्यवाही में भाग लिया। हरेक टीम में सात-सात पुलिस मुलाजीम शामिल थे जिन्होंने इस बड़े अभियान को अंजाम तक पहुँचाया। श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमों ने पंजाब की सरहद से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दोनों गाँवों के आस-पास के सभी क्षेत्रों को घेर लिया और लगभग 6 किलोमीटर के क्षेत्र में यह कार्यवाही चलाई गई।श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश में मुलजिमों के अन्य संपर्क ढूँढने की जांच जारी है।यह जब्ती पंजाब पुलिस की तरफ से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निर्देशों के अंतर्गत शराब के अवैध कारोबार को रोकने और राज्य की सरहदों से शराब की तस्करी को रोकने के लिए राज्य व्यापक प्रयासों के अंतर्गत की गई है।एसएसपी शर्मा ने कहा कि हिमाचल के दोनों गाँव और इनके आसपास के क्षेत्र शराब और नशा तस्करी के लिए बदनाम हैं। तस्कर, घने जंगली इलाके और इस क्षेत्र में पहुँच की कमी का फायदा उठाते हुए इस इलाके को हिमाचल से छिपकर पंजाब में पहुँचने के लिए ईस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 5 सालों में पंजाब में 26 और हिमाचल में 38 केस इन इलाकों के रहने वाले लोगों के विरुद्ध दर्ज किये गए हैं।

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD