Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने डीएआरपीजी को ‘वर्क फ्रॉम होम’ के लिए दिशा-निर्देशों को जल्द जारी करने की सलाह दी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2020

Last updated on: Jun 10, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने डीएआरपीजी में होने वाली गतिविधियों की समीक्षा की और सलाह दी कि विभाग को ‘वर्क फ्रॉम होम’ के दिशा-निर्देशों को जल्द से जल्द जारी करना चाहिए । उन्होंने सलाह दी कि इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर मंत्रालयों/ विभागों के साथ आवश्यक परामर्श किया जाना चाहिए। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सही समय पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ के दिशा-निर्देशों को जारी करने से केंद्रीय सचिवालय के कर्मचारियों को प्रधानमंत्री के 'दो गज की दूरी' के आह्वान का पालन करने और सामाजिक दूरी का लाभ प्राप्त होगा।डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा 12 जून, 2020 को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में डिजिटल राज्य सचिवालय बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ई-ऑफिस कार्यशाला को संबोधित किया जाएगा। आज, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यशाला की तैयारियों को लेकर बैठक की, जिसका आयोजन एक वेबिनार के रूप में किया जाएगा। 75 केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में ई-ऑफिस की प्रगति से, डिजिटल केंद्रीय सचिवालय का निर्माण सक्षम बन सका जिससे यह सुनिश्चित हो सका कि कोविड-19 लॉकडाउन की अवधि में ‘वर्क फ्रॉम होम’ संभव है। पूर्वोत्तर राज्यों के सचिवालयों में ई-ऑफिस के कार्यान्वयन से पेपरलेस राज्य सचिवालयों का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा होगा, जहां अधिकारियों को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट और कम से कम संपर्क वाले प्रशासन को बढ़ावा देने का अधिकार प्राप्त होगा। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए आयोजित होने वाले ई-ऑफिस कार्यशाला में, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम के मुख्यमंत्री और असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा के आईटी मंत्री हिस्सा लेंगे। इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए, पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रशासनिक सुधारों के प्रमुख सचिवों और आईटी विभागों के सचिवों को आमंत्रित किया गया है।डीएआरपीजी ने कहा कि 30 मार्च, 2020 से लेकर 9 जून, 2020 तक कोविड-19 से संबंधित 1 लाख सार्वजनिक शिकायतों का निवारण किया गया। शिकायत निवारण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए, डीएआरपीजी द्वारा  15 जून, 2020 से देश के सभी राज्यों को कवर करने के लिए 11 भाषाओं में फीडबैक कॉल सेंटर की शुरुआत की जाएगी जिसका संचालन बीएसएनएल द्वारा किया जाएगा। फीडबैक कॉल सेंटर द्वारा उस प्रत्येक सार्वजनिक शिकायत की गुणवत्ता जांच की जाएगी, जिसे एक महीने की अवधि के दौरान कोविड-19 राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड पर निवारण के रूप में दिखाया गया है। जब 15 जून, 2020 को फीडबैक कॉल सेंटर की शुरुआत की जाएगी, तब केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह देश भर के विभिन्न राज्यों के नागरिकों के साथ बातचीत करेंगे और शिकायत निवारण की गुणवत्ता पर उनकी पहली प्रतिक्रिया लेंगे।तैयारियों के लिए बैठक में डॉ. के. शिवाजी, सचिव डीएआरपीजी, वी श्रीनिवास, अतिरिक्त सचिव डीएआरपीजी, श्रीमती जया दुबे, संयुक्त सचिव डीएआरपीजी और श्री पीके पुरवार, बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD