Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा सभी निजी और सार्वजनिक सेवा वाहनों को सख्त शर्तों के साथ चलने की आज्ञा- रजिया सुल्ताना

स्टेट कैरेज पर्मिट रखने वाले सभी सार्वजनिक सेवा वाहनों को उनके निर्धारित रूट पर चलने की अनुमति

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jun 2020

Last updated on: Jun 06, 2020, 00:00 IST

राज्य के नागरिकों को अपने कामकाज के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अपेक्षित राहत प्रदान करने की कोशिश के तौर पर पंजाब सरकार ने सभी निजी (गैर-परिवहन) और सार्वजनिक सेवा वाहनों को समर्थ अथॉरिटी की तरफ से ऐलाने कंटेनमैंट ज़ोनों को छोड़ कर सख्त शर्तों के अंतर्गत प्रात:काल 5 बजे से रात 9 बजे तक चलने की आज्ञा दी गई है जिससे घातक कोरोनावायरस के फैलाव को रोका जा सके। यह प्रगटावा पंजाब के परिवहन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में किया।परिवहन मंत्री ने कहा कि इससे पहले 31 मई, 2020 को पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटीफिकेशन में ई-रिक्सा और ऑटो रिक्शा, मैक्सी कैब / मोटर कैब और प्राईवेट वाहनों (गैर-परिवहन) समेत सभी सार्वजनिक सेवा वाहनों को 30 जून, 2020 तक रात 9 बजे से प्रात:काल 5बजे तक चलने की मनाही थी। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने नागरिकों को कुछ राहत देने का फ़ैसला किया है जिससे वह अपने रोज़ाना के कामकाज के लिए आ जा सकें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा वाहनों को चलाने की इजाज़त इस शर्त के साथ दी गई है कि यात्रा के दौरान बसों में बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक बसों को न भरा जाये जिससे उपयुक्त सामाजिक दूरी को यकीनी बनाया जा सके। स्टेट कैरिज़ पर्मिट रखने वाले सभी सार्वजनिक सेवा वाहनों को उनके निर्धारित रूट पर चलने की आज्ञा दी जाऐगी, बशर्तें सार्वजनिक सेवा वाहन चलाने वाला व्यक्ति यह सुनिश्चित करेगा कि यात्री ऐसे वाहन पर सिफऱ् यात्रा के शुरू होने वाली जगह से चढऩे और यात्री सफऱ के ख़त्म होने वाली जगह या जि़ला हैडक्वाटर या सब-डिविजऩल हैडक्वाटर या ब्लॉक हैडक्वाटरज़ या बस स्टैंड या म्युनिसिपल टाऊन बस स्टैंड से बिना अन्य किसी जगह पर न उतरें। सभी यात्री सवार होने के समय से उतरने के समय मास्क पहन कर रखें और वाहन में सवार होने से पहले हर यात्री के शरीर के तापमान की जांच की जाये।

श्रीमती रजिया सुल्ताना ने कहा कि स्टेट कैरिज़ परमिट रखने वाली बसें ग्रामीण क्षेत्रों में उपरोक्त शर्तों के अधीन चल सकती हैं परन्तु स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसों जो आसपास के इलाकों से चंडीगढ़ आने वाले सरकारी कर्मचारियों को लाने और ले जाने के उद्द्ेश्य के लिए हैं, पर लोगों को बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत से ज़्यादा न भरने सम्बन्धी बतायी शर्त के अलावा इन शर्तों के लिए लागू नहीं होंगी।  हालाँकि, सरकारी कर्मचारियों के लिए यात्रा के दौरान मास्क पहनना लाजि़मी होगा।उन्होंने कहा कि अंतरराज्जीय बस सेवाओं को इस आदेश के द्वारा लागू शर्तों और यातायात और स्वास्थ्य विभागों के द्वारा समय-समय पर जारी स्टैंडर्ड ओपरेटिंग प्रोसिजरज के मुताबिक चलने की सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी गई है। परिवहन विभाग हर राज्य के साथ अलग तौर पर तालमेल करेगा।उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मैक्सी -कैबज़, मोटर -कैबज़ को सिफऱ् 1 चालक और 2 यात्रियों की आज्ञा है। ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मैक्सी -कैबज़, मोटर -कैबज़ की हर यात्रा के बाद उचित तरीके से सफ़ाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐगरीगेटरज़ द्वारा कार -पुल्लिंग / कार -शेयरिंग की आज्ञा नहीं है।श्रीमती रजिया सुल्ताना ने कहा कि प्राईवेट वाहनों (गैर-परिवहन) को चलाने की इजाज़त इस शर्त के साथ दी गई है कि दो पहिया वाहन चालकों के मामले में अधिक से अधिक एक पीछे बैठने वाली सवारी (पीलियन राइडर), जोकि एक नाबालिग बच्चा या चालक का पति / पत्नी है, की आज्ञा है। चार पहिया वाहन के मामले में 1 चालक और अधिक से अधिक 2 यात्रियों को आज्ञा है। वाहन की अधिक से अधिक क्षमता के मुताबिक यात्रियों के बैठने की आज्ञा केवल तभी है अगर सभी यात्री एक ही परिवार (सिफऱ् माता-पिता, पति /पत्नी और बच्चा) से सम्बन्धित हों।परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि प्राईवेट (गैर-परिवहन) और सार्वजनिक सेवा वाहनों की आम शर्तों में यह शामिल किया गया है कि सार्वजनिक सेवा वाहनों पर तैनात पूरे स्टाफ को लक्षणों की स्व निगरानी करनी चाहिए और यदि लक्षण सामने आते हैं तो उक्त व्यक्ति इस सम्बन्धी जि़ला मैजिस्ट्रेट या सिवल सर्जन को रिपोर्ट करेगा। श्रीमती रजिया सुल्ताना ने आगे कहा कि ऐपीडैमिक डिसीज़ एक्ट 1897 और आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अंतर्गत समय-समय पर कोविड -19 के सम्बन्ध में जारी सभी दिशा-निर्देश, प्रोटोकोल, आदेश लागू होंगे। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट 2005, आइपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा चलाया जायेगा। परिवहन विभाग के सभी दिशा-निर्देश और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर लागू होंगे।

 

Tags: Razia Sultana , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD