Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सड़क और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में शिल्ही पंचायत के लोग बेहाल

बिमारी हालात में कुर्सी पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई मालहचा गांव की चवेलु देवी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तीर्थन घाटी गुशैनी(बंजार) , 06 Jun 2020

Last updated on: Jun 06, 2020, 00:00 IST

उपमण्डल बंजार की तीर्थन घाटी के कई दूर दराज क्षेत्र आजादी के सात दशकों बाद भी आजकल सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से बंचित है।बीमारी हालात में लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए कई किलोमीटर तक का सफर पैदल तय करना पड़ता है। जो मरीज खुद चलने की हालात में न हो तो उसे कुर्सी की पालकी में बिठा कर सड़क मार्ग या अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसा ही एक वाक्या शुक्रवार शाम को तीर्थन घाटी की दूर दराज ग्राम पंचायत शिल्ली में सामने आया। शिल्ही पंचायत के मल्हाचा गांव की चवेलू  देवी पत्नी जीतराम को कल शाम के समय हैपॉलीसेमीण  hypoglycemia (low blood sugar) का अटैक पड़ गया जिससे वह बेहोश हो गई तो ग्रामीण उसी समय  चवेलू देवी को पीठ पर उठाकर अस्पताल ले जाने लगे और इसी दौरान  108 एंबुलेंस को भी फोन करके बुला लिया गया था। लेकिन मालहचा गांव से गरूली गांव तक पहुंचते ही बहुत तेज बारिश होने लगी जिससे मरीज को पीठ पर सड़क तक पहुंचाना मुश्किल हो गया था और अंधेरा भी होने लगा था। इसलिए तेज बारिश  और अन्धेरे में 6 किलोमीटर दूर पीठ पर उठाकर ले जाना संभव नहीं था। जिस पर एंबुलेंस को वापस खाली ही बंजार भेजना पड़ा। रात को 12:30 बजे महिला को होश आया लेकिन वह चलने फिरने में असमर्थ थी lचिकित्सकों से फोन पर संपर्क करके राय ली गई उन्होंने मरीज को इंसुलिन का इंजेक्शन देने की सलाह दी थी। लेकिन पंचायत में कोई भी स्वास्थ्य संस्थान नहीं है जिससे महिला को प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया जा सका lआज सुबह ग्रामीणों ने मरीज को कुर्सी की पालकी पर उठाकर निजी वाहन करके बंजार अस्पताल में पहुंचाया है।स्वास्थ्य उपकेंद्र की पंचायत के लिए हो चुकी है अधिसूचना लेकिन नहीं हो रहे हैं कार्यात्मक आदेश lग्राम पंचायत शिल्ही के उपप्रधान मोहर सिंह ठाकुर का कहना है कि पंचायत के लिए सरकार द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र की अधिसूचना जारी किए हुए अढाई साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक उसके कार्यात्मक आदेश नहीं हो रहे हैं ज़िससे  स्वास्थ्य उपकेंद्र भी नहीं खुल पाया है जबकि स्वास्थ्य विभाग को बिना किराए का भवन भी उपलब्ध करवा दिया गया है l आए दिनों इस प्रकार की कई घटनाएं घटती रहती है यहां के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए भी बंजार जाना पड़ता है गर्भवती महिला और शिशुओं को भी टीकाकरण के लिए 8 किलोमीटर दूर बठाहाड़ जाना पड़ता है। इस वजह से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

वन मंत्री दे चुके हैं स्वास्थ्य उप केंद्र शुरू करने का आश्वासन

बीते दिनों गुरुली  गांव के शहीद लगन चंद की अंत्येष्टि में वन मंत्री आए थे उन्होंने भी स्वास्थ्य उपकेंद्र को जल्द शुरू करने की बात कही थी विधायक बंजार भी लगातार स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मुख्यमंत्री से लगातार पत्राचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि शहीद लगन चंद अपने पीछे अपनी विधवा पत्नी और 6 महीने के नवजात बच्चे को छोड़ कर चला गया है। उस समय सरकार के कई अधिकारी और नुमाइंदे श्रद्धांजलि देने तो आए थे लेकिन अब वह विधवा महिला अपने नवजात बच्चे को तथा पंचायत क्षेत्र की अन्य महिलाएं अपने शिशुओं को टीकाकरण के लिए 8 किलोमीटर दूर पैदल बठाहड़ तक जाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है जल्द ही स्वास्थ्य उपकेंद्र को शुरू किया जाए यही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी lग्रामीण दिलीप सिंह, बर चंद, सुरेंद्र सिंह ,गौतम सिंह ,गोविंद सिंह, रणजीत सिंह, भाग सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, केहर सिंह, प्रताप सिंह, मान दास ,पूर्णचंद ,लोतम राम, डूर सिंह, लीला देवी, तारा देवी, भावना देवी, रेसी देवी रमेला देवी, सतराजी देवी, मीरा देवी, पुन्नी देवी, लारजू देवी, रोशनी देवी, ज्वाला देवी रीना देवी, रूमा देवी, आदि का कहना है कि पहले भी इस तरह की अनेकों घटनाएं घट चुकी है इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी होने पर बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है l सरकार जल्द ही स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने का अपना वादा पूरा करे lग्राम पंचायत शिल्ही  के उप- प्रधान मोहर सिंह ठाकुर का कहना है कि गांव को सड़क से जोड़ने की भी लगभग सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी है और लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिकारी और कर्मचारी भी गरुली और परवाडी गांव को सड़क से जोड़ने के प्रति संजीदा हैं और अपना योगदान दे रहे हैं। वन विभाग से मंजूरी मिलने हेतु फाइल केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय देहरादून को भेजी जा रही है lसुप्रीम कोर्ट ने पेड़ कटान पर समूचे हिमाचल प्रदेश में प्रतिबंध लगा रखा है सिर्फ स्पेशल केस में ही परमिशन मिल रही है इसलिए मंजूरी मिलने में समय लग सकता है मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हो सकता है।स्वास्थ्य उपकेंद्र जिस की अधिसूचना भी हो चुकी है को शुरू करने के लिए भी यह लगातार सरकार से पत्राचार कर मांग कर रहे हैं लोगों को उम्मीद है जल्द ही उनके गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भी खुल जाएगा l

तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार से परस राम भारती की रिपोर्ट।

स्थान:- गुशैनी।

दिनाँक:- 06/06/2020.

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD