Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रोड़वेज कर्मियों को नहीं मिला 4 माह से वेतन

Listen to this article

5 Dariya News

अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के विविध कर्मचारी संगठनों ने जल्द वेतन का भुगतान करने के लिए कारगर उपाय किए जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है। रोडवेज के चालकों, परिचालकों समेत अन्य कर्मचारियों को पिछले साल दिसंबर के साथ ही इस साल जनवरी, फरवरी व मार्च का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ, एससी-एसटी श्रमिक संघ इस समस्या को अपनी हर मासिक बैठकों में उठा रहे हैं। इसके बाद भी अब तक कोई सुध नहीं लिए जाने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के डिपो शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा का कहना है कि समय पर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से उन्हें उधारी से जीवन यापन करने को बाध्य होना पड़ रहा है। ऐसे में कार्मिकों को हर माह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनेक कर्मचारी अपनी आरडी का खाता तक तुड़वाने को विवश हुए हैं। इन संगठनों ने कार्मिकों की इस समस्या को देखते हुए हर माह पहले सप्ताह में वेतन का भुगतान करने के लिए कारगर उपाय किए जाने की मांग उठाई है। इधर, इस संबंध में डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी का कहना है कि सभी कार्मिकों का वेतन विवरण निगम मुख्यालय भेजा गया है। बजट अवमुक्त होते ही वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।

 

Tags: Almora , Uttarakhand , Almora News , Uttarakhand News , Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD