Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी से सेवा प्रभावित हुई

Listen to this article

5 Dariya News

गुरुग्राम , 21 May 2019

Last updated on: May 21, 2019, 00:00 IST

गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के बीच चलने वाली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मंगलवार को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इसकी सेवा दो घंटे के लिए प्रभावित हुई।दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, छतरपुर स्टेशन पर सुबह के करीब 9:30 बजे हुई इस गड़बड़ी के चलते सेवा दो घंटे तक बाधित रही और पूर्वान्ह 11: 30 बजे इसे फिर से शुरू कर दिया गया।इससे पहले डीएमआरसी ने कई ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी।डीएमआरसी ने ट्वीट किया : "उद्योग भवन और हुडा सिटी सेंटर एवं समयपुर बादली और हुडा सिटी सेंटर के बीच येलो लाइन पर सेवा में देरी हुई। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा चालू रही।"एक अन्य ट्वीट में कहा गया था, "हुडा सिटी सेंटर और सुल्तानपुर एवं समयपुर बादली और कुतुब मीनार के बीच ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से चलेगी।"दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी के मुताबिक, गड़बड़ी के कारण की जांच की जा रही है।इस गड़बड़ी से यात्री, विशेषकर कुतुब मीनार और सुल्तानपुर के बीच यात्री परेशान हो गए।इस दौरान ऐसे कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिनमें यात्रियों को निकटतम मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए ट्रैक पर चलते दिखाया गया।एक यात्री गोविंद सिंह ने कहा : "हमें समझ में नहीं आया कि देरी होने के पीछे की वजह क्या है। मैंने आपातकालीन बटन दबाया और ड्राइवर से दरवाजों को खोलने के लिए कहा ताकि हम ट्रैक के आपातकालीन साइड से चल सकें।"एक अन्य यात्री श्रीनिवास राव ने कहा : "सौभाग्य से यह गड़बड़ी एलिवेटेड हिस्से में हुई। यदि यह किसी सुरंग में हुआ होता तो ट्रेन के अंदर ही रहने के अलावा हमारे पास और कोई विकल्प नहीं रहता।"कुतुब मीनार और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बीच सबसे लंबी सुरंग है।इस तकनीकी खराबी के बाद ऐप आधारित टैक्सी सर्विस ऑपरेटरों ने तुरंत अपना किराया दोगुना कर दिया।यात्री नीलिमा शर्मा ने कहा : "मुझे निर्माण भवन पर अपने ऑफिस को पहुंचना था और करीबी स्टेशन उद्योग भवन है। सुल्तानपुर से साकेत मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए मैंने 200 रुपये अदा किए।"ऑटो चालकों ने भी अपनी कीमतें बढ़ा दीं।साइबर सिटी में काम करने वाली कविता शर्मा ने कहा, "कुतुब मीनार से घिटोरनी मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए मैंने 175 रुपये अदा किए।"

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD