Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

साधु सिंह धर्मसोत द्वारा अधिकारियों /कर्मचारियों की बनती तरक्कियां जल्द करने के आदेश

केंद्र सरकार की तरफ से प्राप्त स्कॉलरशिप की राशि जल्द जारी करने के लिए कहा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2020

Last updated on: Jun 02, 2020, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों की बनती तरक्कियां जल्द करने के आदेश दिए हैं।आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुयी मीटिंग के बाद उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के उन सभी अधिकारियों / कर्मचारियों की तरक्की करने के आदेश दिए गए हैं, जो तरक्की सम्बन्धित निर्धारित शर्तें पूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय तरक्की कमेटी की मीटिंग करवा के इसको अमली रूप दे दिया जाये और नियम /शर्तें पूरी करने वाले अधिकारियों /कर्मचारियों को परमोट कर दिया जाये। उन्होंने कहा तरक्की के साथ विभाग में सीनियर अधिकारियों के खाली पद भरे जाएंगे जिससे विभागीय सामथ्र्य में विस्तार होगा।स. धर्मसोत ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से सम्बन्धित 309 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार को प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त हुई राशि में से वज़ीफ़े से सम्बन्धित 206 करोड़ की राशि को जल्द जारी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यह वज़ीफ़ा राशि विद्यार्थियों के खातों में डाली जायेगी। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप की रहती बकाया राशि संबंधी भी केंद्र के साथ जल्द संपर्क किया जायेगा।स. धर्मसोत ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के कमज़ोर वर्गों के कल्याण लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कमज़ोर वर्गों के नौजवानों को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार ने जहाँ पढ़ायी के प्रबंध किये हैं, वहीं बेरोजग़ार नौजवानों के लिए 50 हज़ार से 2लाख तक के कम ब्याज दरों वाले कजऱ्े भी मुहैया करवाए हैं।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD