Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अजंता दयालन ने सीएटी के चंडीगढ़ बैंच के प्रशासनिक मैंबर के तौर पर पद संभाला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 01 Jun 2020

Last updated on: Jun 01, 2020, 00:00 IST

भारत की पूर्व डिप्टी कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल अजंता दयालन ने सोमवार, 1 जून को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, चंडीगढ़ बैंच के प्रशासनिक मैंबर का पद संभाला। इस बैंच के अधिकार क्षेत्र में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्यों के साथ-साथा चंडीगढ़, जम्मू कशमीर, और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश आते हैं।अजंता दयालन अपनी मौजूदा तैनाती से पहले सीएटी के इलाहाबाद बैंच के प्रशासनिक मैंबर के तौर पर तैनात थे।अजंता दयालन भारतीय ऑडिट और अकाऊँट सर्विस (आईएएएस) के 1978 बैच की अधिकारी हैं। उनके पास विभिन्न पदों संबंधी केंद्र और राज्य सरकारों में काम करने का 38 सालों से अधिक का तजुर्बा है। अपनी सेवामुक्ति से पहले, वह 2 साल तक डिप्टी कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया और भारतीय ऑडिट और अकाऊँट सर्विस की प्रमुख थीं। इस तरह, वह केंद्रीय और राज्य सरकारों के ऑडिट के लिए ऑडिट नीति के साथ जुड़े सभी मामलों के लिए जिम्मेदार थीं; आईएएएस अधिकारियों और कर्मचारियों के मामलों का कैडर कंट्रोल; और संयुक्त राष्ट्र के ऑडिट समेत अंतर्राट्रीय संबंधों के लिए जिम्मेदार थीं।उन्होंने 6 सालों से अधिक समय तक कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव/संयुक्त सचिव के तौर पर भी सेवा निभाई। यहाँ वह उच्च स्तरीय नीति निर्माण और फैसले लेने में सहायता करने के लिए और भारत सरकार के आर्थिक और सामाजिक मंत्रालयों जैसे कि वित्त, वाणिज्य, कृषि, खाद आदि से लेकर मंत्रीमंडल और इसकी समितियों के सभी प्रस्ताव /मुद्दों को पेश करने के लिए जिम्मेदार थीं।उनको बिजली क्षेत्र का गहरा ज्ञान है क्योंकि उन्होंने पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के मैंबर (वित्त) और पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन की संस्थापक सचिव के तौर पर सेवाएं निभाई हैं। पहले टैरिफ ऑर्डर में ही, पंजाब में कृषि सप्लाई के लिए टैरिफ, जो अब तक मुफ्त थी, लागू किया गया।उन्होंने तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और केरल के अकाउंटेंट जनरल के तौर पर भी सेवाएं निभाईं।उन्होंने यूएसए, चीन, यूके, कैनेडा, ब्राजील, नीदरलैंड आदि कई देशों में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। वह यूएनसीएचएस और यूएनओ में यू एन ऑडिट टीम की टीम लीडर भी थीं।अजंता दयालन उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित हैं और उनके पिता स्व. जस्टिस मुरली धर (सेवामुक्त) अलाहाबाद हाई कोर्ट के जज थे और एक माननीय सीनियर वकील और बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। अजंता दयालन आईआईटी कानपुर और हारवर्ड कैनेडी स्कूल के पूर्व विद्यार्थी भी थे।

 

Tags: Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD