Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

राष्ट्रीय महिला आयोग की वरिष्ठ सदस्य सोसो शाइजा ने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

पूर्वोत्तर क्षेत्र में कोविड-19 पर चर्चा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2020

Last updated on: May 28, 2020, 00:00 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सोसो शाइजा आज केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और खासकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के संदर्भ में कोविड-19 से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की ।बातचीत के दौरान श्रीमती सोसो शाइजा ने कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए समय रहते किए गए एहतियाती उपायों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि भारत इस चुनौती से निपटने में सक्षम होगा। श्रीमती शाइजा ने मौजूदा महामारी के दौरान की गई गतिविधियों के बारे में बताते हुए डॉ जितेंद्र सिंह को देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे खासकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने एक रोडमैप भी प्रस्तुत किया जिसमें बताया गया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों में लौट रहे युवा लड़के और लड़कियों को कैसे रोजगार दिलाया जाए, जो किसी खास काम में विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं।डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस महामारी के पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान खासकर महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की महिलाएं लॉकडाउन की अवधि के दौरान कई तरह की वस्तुएं बनाने में अग्रणी रही हैं। उन्होंने खासतौर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के और फैंसी डिज़ाइन में बनाए जा रहे फेस कवर की चर्चा की जो देशभर में बड़ी तेजी के साथ लोकप्रिय हो रहे हैं।डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सोसो शाइजा को कोविड-19 के संदर्भ में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने पूर्वोत्तर राज्यों के स्वास्थ्य क्षेत्र खासकर कोविड-19 और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए लाए जाने वाले प्रस्तावों को वित्तीय मदद और शीघ्र पूरा करने का प्रस्ताव दिया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र की विभिन्न राज्य सरकारों की भूमिका की सराहना करते हुए डॉ सिंह ने श्रीमती सोसो शाइजा को आश्वासन दिया कि देश के विभिन्न भागों में रह रहे पूर्वोत्तर के लोगों की वापसी को सुगम बनाने के लिए हर तरह का ध्यान रखा जा रहा है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD