Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2020

Last updated on: May 27, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में लौट रहे लोगों और कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के संदर्भ में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। यह समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक, जम्मू एवं कश्मीर संभाग की स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और सभी जिलों के प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) ने हिस्सा लिया ।स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंत्री को जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी दी और कहा कि कोविड-19 का बढ़ना अब अपने अंतिम चरण में है क्योंकि यह प्रदेश में बड़ी संख्या में लौट रहे लोगों की आवश्यक रूप से कोविड-19 जांच कराने से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 मामलों की पहचान हो जाना एक सकारात्मक संकेत है क्योंकि ऐसे लोगों को क्वॉरेंटाइन में रखा जाता है और इस तरह कोविड-19 को फैलने से रोक दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की जांच क्षमता पहले से बढ़ गई है और अब प्रति दस लाख लोगों पर 10,000 जांच कराई जा रही है। 

स्वास्थ्य अधिकारी आईसीएमआर ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे जांच प्रक्रिया पूरी होने में लगने वाला समय घटकर 3 दिन हो गया है। डॉ. सिंह को बताया गया कि जांच में पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों का पता लगाने का काम भी बड़े स्तर पर हो रहा है ताकि न्यू मरीजों का पता चल सके।डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस केंद्र शासित प्रदेश की कोशिशों की सराहना की और स्वास्थ्य कर्मियों को सलाह दी कि मामलों में बढ़ोतरी की वजह से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी आश्वस्त करने की जरूरत है कि प्रशासन कोविड मामले पर अच्छा काम कर रहा है और कोविड के सभी पॉज़िटिव मामलों का न सिर्फ पता लगाया जा रहा है बल्कि क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर उनका प्रभावी इलाज भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जाना चाहिए कि रेड जोन उनके हित में है क्योंकि यह उनकी सुरक्षा और वायरस की रोकथाम के लिए है। डॉ. सिंह ने कहा कि लोगों की बढ़ती आवाजाही से मामले बढ़ने की आशंका है । उन्होंने कहा कि लोगों को सभी तरह की सावधानियां बरतने और अपना सहज जीवन जीने एवं कोरोना वायरस से सफलतापूर्वक लड़ने के लिए इसे जीवन शैली में शामिल कर लेने की सलाह दी जानी चाहिए।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD