Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड-19: ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की सेवा में भी अग्रणी रही होशियारपुर पुलिस

जिले में 2200 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हैं 24 घंटे मुस्तैद: एस.एस.पी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 May 2020

Last updated on: May 22, 2020, 00:00 IST

लॉकडाउन के दौरान जिला पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए जहां हर जरुरी कदम उठाए गए वहीं फ्रंट लाइन योद्धा के तौर पर मानवता के सेवा के लिए भी अग्रणी भूमिका निभाते उचित प्रयास किया गया। जिला पुलिस की ओर से जिस तनदेही से अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों की पूर्ति की गई, उसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।एस.एस.पी. श्री गौरव गर्ग ने बताया कि कफ्र्यू/ लॉकडाउन के दौरान जिले के 2200 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई जा रही है, चूंकि यह लॉकडाउन लोगों को वायरस से बचाने के लिए लगाया गया है, ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है क्योंकि कानून व्यवस्था बनाने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षित रख उनकी सुविधा का ध्यान भी रखना बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था यकीनी बनाए रखने के लिए जिला पुलिस की ओर से अभी तक कफ्र्यू का उल्लंघन करने के दोष में 578 मामले दर्ज किए गए वहीं 842 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 209 वाहन भी जब्त किए गए।श्री गौरव गर्ग ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाते हुए जरुरतमंदों तक जहां राशन पहुंचाया वहीं उनकी हर संभव सहायता भी की गई। जिला पुलिस द्वारा लोगों तक जरुरी सेवाएं पहुंचाने के लिए वालंटियरों की तैनाती भी की गई। उन्होंने कहा कि इसी बीच गेहूं की खरीद को सुचारु यकीनी बनाने के लिए भी जिला पुलिस ने अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरुक करने में अहम भूमिका निभाई है।

 

Tags: Police , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD