Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर में कोरोना नमूनों के परीक्षण में तेजी लाने से जुड़े कदमों पर विचार विमर्श किया

कोविड प्रबंधन में दूसरे राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों से बेहतर स्थिति में जम्मू और कश्मीर : डॉ. सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 May 2020

Last updated on: May 21, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू और कश्मीर में कोरोना के नमूनों की जांच की प्रक्रिया में तेजी लाने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर विचार विमर्श किया। जम्मू और कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सरकारी मेडिकल कालेजों व एसकेआईएमएस के प्रमुख तथा संकाय सदस्यों के साथ डेढ़ घंटे तक चली बैठक के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने ज्यादा समयबद्ध तरीके से कोरोना नमूनों की जांच की मांग को पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नमूने की पेशकश करने वाले लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें अनुचित विलंब और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने आम जनता से प्रपत्र भरने के दौरान नाम, मोबाइल नंबर आदि का सही ब्योरा दर्ज करने की अपील की है, जिससे जानकारियों के मिलान के कारण रिपोर्ट आने में देरी से बचा जा सके।वित्त आयुक्त (स्वास्थ्य) अटल दुल्लू ने एक पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री को नामित परीक्षण केन्द्रों पर हो रहे परीक्षण की संख्या की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया। साथ ही आने वाले दिनों में परीक्षणों की संख्या में अनुमानित बढ़ोतरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रति दिन 100 नमूनों के साथ शुरुआत के बाद अब यह आंकड़ा प्रति दिन कई हजार नमूनों तक पहुंच गया है।अटल दुल्लू ने बताया कि कल आईसीएमआर ऐप की शुरुआत के साथ नमूने की जांच रिपोर्ट हासिल करने में लगने वाले समय को तीन दिन तक सीमित किया जा सकता है। 

उन्होंने केन्द्र के सक्रिय सहयोग पर भी संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अब पीपीई किट और एन-95 मास्क या सैनिटाइजर्स की कोई कमी नहीं है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि थोड़े अतिरिक्त प्रयासों के साथ परीक्षण रिपोर्ट हासिल करने में लगने वाले औसत समय में और कमी की जा सकती है। उन्होंने बैकलॉग को तेजी से निपटाने का भी आह्वान किया।विचार विमर्श के दौरान क्वारंटाइन केन्द्रों में सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी रखे गए। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि अपने विवेक और बुद्धि का उपयोग करते हुए स्थानीय अधिकारियों को क्वारंटाइन के दौरान स्वच्छता के मानदंडों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने जनता के साथ नियमित रूप से संवाद करने और क्वारंटाइन तथा कोरोना प्रबंधन के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर मिली जानकारियों पर प्रतिक्रिया देने पर जोर दिया।स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा समुदाय की सराहना करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने माना कि देश के कई अन्य राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों की तुलना में जम्मू और कश्मीर बेहतर स्थिति में है, आंकड़े खुद ही इस बात की गवाही भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों की तुलना में जम्मू और कश्मीर में मामले दोगुने होने में ज्यादा समय लग रहा है। इसके साथ ही प्रति दिन होने वाले परीक्षणों की संख्या के लिहाज से राज्य लगातार देश में शीर्ष तीन राज्यों में बना हुआ है।इस अवसर पर अपने विचार रखने वालों में एसकेआईएमएस के निदेशक डॉ. अयंगर, सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की प्राचार्य डॉ, सामिया, सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू के प्राचार्य डॉ. एन सी ढींगड़ा, श्रीनगर के स्वास्थ्य निदेशक और जम्मू के स्वास्थ्य निदेशक शामिल रहे। इस बैठक में अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य और उनके संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD