Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने अभिरूप को बना दिया कारोबारी

32 लाख के सस्ते ऋण से लगाई आधुनिक मशीनें, अन्य युवाओं को भी दिया रोजगार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 19 May 2020

Last updated on: May 19, 2020, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के युवा भी अब न केवल अपना उद्यम लगाने के बड़े सपने देख सकते हैं, बल्कि इन सपनों को आसानी से साकार भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने ऐसे युवाओं के सपनों को नए पंख लगा दिए हैं। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर कई पढ़े-लिखे युवा अपना कारोबार आरंभ कर रहे हैं और अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं। इस योजना ने कुल्लू जिला के अभिरूप सल्हूरिया को भी कारोबारी बना दिया है।कुल्लू शहर में फ्लैक्स, बैनर, स्टिकर्स और अन्य ब्रांडिंग सामग्री की छोटी सी दुकान चलाने वाले अभिरूप सल्हूरिया को कोई आॅर्डर मिलने पर दिल्ली से ही आउटसोर्स आधार पर प्रिंटिंग करवानी पड़ती थी। इसमें उन्हें बहुत कम मुनाफा मिलता था और उनका धंधा मंदा ही चलता था। अभिरूप ने कई बार अपनी मशीन लगाने पर विचार किया लेकिन पूंजी के अभाव में उसका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। सौभाग्यवश, वर्ष 2019 की शुरुआत में जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों से मुलाकात के दौरान अभिरूप को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जानकारी मिली। इस छोटी-सी मुलाकात ने तो इस युवक की जिंदगी ही बदल दी।जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों की प्रेरणा से अभिरूप ने फ्लैक्स पिंरटिंग मशीन और ईको साल्वेंट डिजिटल प्रिंटर स्थापित करने का निर्णय लिया तथा इसके लिए कुल 36 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत उन्हें 32 लाख रुपये का ऋण मिला, जबकि उन्होंने स्वयं 4 लाख रुपये का निवेश किया। उद्योग विभाग ने उन्हें ब्याज पर सब्सिडी प्रदान की। 

जिला उद्योग केंद्र तथा पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से अभिरूप ने जुलाई 2019 में ही फ्लैक्स पिंरटिंग मशीन और ईको साल्वेंट डिजिटल प्रिंटर स्थापित कर दिया और इससे उनका कारोबार अच्छा चल पड़ा।लगभग 9 महीनों में ही अभिरूप लाखों का कारोबार कर चुके हैं। उनकी यूनिट में 5 अन्य युवाओं को भी सीधा रोजगार मिला हुआ है। इस प्रकार, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से न केवल अभिरूप ने अपना अच्छा कारोबार स्थापित किया है, बल्कि 5 अन्य युवाओं को भी सीधा रोजगार प्रदान किया है। उच्च शिक्षा प्राप्त अभिरूप की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी एक मिसाल बन चुकी है। उनका कहना है कि सरकारी नौकरियों के पीछे भागने के बजाय अगर युवा अपना कारोबार स्थापित करें तो वह अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं और अन्य युवाओं को भी रोजगार दे सकते हैं। ऐसे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बहुत बड़ा सहारा साबित हो रही है।उधर, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक छिमे आंगमो ने बताया कि 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत अगर कोई युवा 40 लाख तक का निवेश करना चाहता है तो उसे मशीनरी पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। महिलाओं के लिए यह सब्सिडी 30 प्रतिशत निर्धारित की गई है, लेकिन उसका निवेश 40 लाख से कम नहीं होना चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी 40 लाख के मार्जिन तक का लोन लेता है तो उसे पांच वर्ष तक ब्याज पर पांच प्रतिशत सब्सिडी मिलती है।

 

Tags: Feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD