Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिला प्रशासन होशियारपुर ने 97 व्यक्तियों को अयोध्या के लिए किया रवाना

अपने घर जा रहे व्यक्तियों ने किया पंजाब सरकार का धन्यवाद

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 May 2020

Last updated on: May 19, 2020, 00:00 IST

कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों के चाहवान निवासियों को उनके घर वापिस भेजने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से विशेष पहलकदमी करते हुए पुख्ता प्रबंध करते हुए बीती रात होशियारपुर जिले से 97 व्यक्तियों को जालंधर से स्पैशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या(उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इन व्यक्तियों को तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर से नि:शुल्क बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन जालंधर के लिए रवाना किया। घरों को वापिस जा रहे व्यक्तियों ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन का धन्यवाद किया व खुशी-खुशी घरों के लिए रवाना हुए।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के नाजुक दौर में अलग-अलग राज्यों के चाहवान निवासियों को अपने घरों के लिए वापिस भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने वाले यात्रियों को जहां नि:शुल्क बस सेवा व नि:शुल्क ट्रेन की सुविधा मुहैया करवाई गई है व इस संबंधी सारा खर्च पंजाब सरकार की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों के जाने से पहले जहां मैडिकल स्क्रीनिंग यकीनी बनाई गई, वहीं खाने-पीने की वस्तुएं भी मुहैया करवाई गई हैं। 

उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों को एस.डी.एम. श्री अमित महाजन की ओर से बसों के माध्यम से जालंधर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले जिले में चाहवान 645 व्यक्तिों को झारखंड भेजा गया है। इसके अलावा बसों के माध्यम से चाहवान 127 व्यक्तियों को उत्तराखंड भी भेजा जा चुका है।अयोध्या के निवासियों को बसों के माध्यम से रवाना करने के दौरान एस.डी.एम. श्री अमित महाजन ने जहां इनसे बातचीत की, वहीं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि घरों में सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा कोविड-19 से बचाव के लिए सावधानियां भी अपनाई जाएं। इस मौके पर तहसीलदार श्री हरमिंदर सिंह, नायब तहसीलदार श्री गुरप्रीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर से बसों के माध्यम से रवाना हुए अयोध्या के निवासियों ने भी भावुक होते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्य मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार ने उनका हाथ थामा है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज जिला प्रशासन की ओर से उनको पूरे सम्मान के साथ रवाना किया गया है, जिसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन के दौरान कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी व हर जरुरी सुविधा मुहैया करवाई गई, साथ ही यह भी कहा कि वे लॉकडाउन खुलने के बाद दोबारा होशियारपुर वापिस जरुर आएंगे।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD