Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने इग्‍नू के ऑनलाइन एम ए (हिंदी) कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2020

Last updated on: May 20, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने आज फेसबुक लाइव सेशन के माध्‍यम से इग्‍नू के ऑनलाइन एम ए (हिंदी) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि इससे हमारी ‘पढ़े इंडिया ऑनलाइन’ पहल को मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में इग्‍नू की भूमिका की सराहना की। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी भाषा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम आदि जैसे अन्‍य देशों में भी भूमिका निभाती है।मानव संसाधन विकास मंत्री ने यह भी कहा कि नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी (एनडीएल), स्वयं, स्वयं प्रभा, दीक्षा जैसी पहलें उन अन्य प्लेटफार्मों में से हैं, जो भारत भर के लाखों छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान कर रही हैं और इसी दिशा में उठा इग्नू का यह कदम इसे बल प्रदान करेगा। उन्होंने किफायती शिक्षा  प्रणाली के साथ वंचितों को शिक्षा उपलब्‍ध कराने के लिए ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी और कहा कि इस संबंध में इग्नू की भूमिका अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण है।

इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर रावने इग्नू द्वारा शुरू किए गए अन्य ऑनलाइन कार्यक्रमों की जानकारी दी और उच्च शिक्षा के लिए ऑनलाइन क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा की गई अन्य पहलों के बारे में भी मानव संसाधन विकास मंत्री को जानकारी दी।इग्नू के उपकुलपति प्रो. सत्यकामने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री के मार्गदर्शन और उनके निरंतर प्रोत्साहन के बिना एमए हिंदी ऑनलाइन कार्यक्रम संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह उनके और उनकी टीम के लिए बेहद खुशी की बात है कि हमारे शिक्षा मंत्री हिंदी और इसके साहित्य के महान प्रस्तावक हैं।विश्वविद्यालय ने हिंदी में एमए के अलावा गांधी एवं शांति अध्ययन में एमए, पर्यटन अध्ययन में बीए, अरबी में सर्टिफिकेट कोर्स, सूचना प्रौद्योगिकी में सर्टिफिकेट कोर्स,पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।इग्नू अपने पोर्टल www.iop.ignouonline.ac.in. के माध्यम से ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में वीडियो और ऑडियो लेक्‍चर्स, ट्यूटोरियल आदि शामिल होंगे जो वेबसाइट पर एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे।सेशन का सीधा प्रसारण इग्नू के ज्ञान दर्शन टीवी चैनल, ज्ञान धारा और फेसबुक पेज के माध्यम से किया गया।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD