Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लॉकडाउन-4: कर्फ्यू में ढील प्रातः सात से दोपहर दो बजे तक: डीसी

स्टांप बेंडर और डाक्यूमेंटरी राइटर सोमवार तथा वीरवार को कर सकेंगे कार्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 20 May 2020

Last updated on: May 20, 2020, 00:00 IST

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कर्फ्यू में ढील का समय पहले की तरह ही प्रातः सात बजे से दोपहर 02 बजे तक रहेगा  इसी दौरान दुकानें इत्यादि खोली जाएंगी। इसके साथ ही नागरिकों को प्रातः साढ़े पांच बजे से लेकर सात बजे तक वॉक तथा रनिंग करने की अनुमति प्रदान की है। नागरिकों को मास्क लगाना जरूरी होगा। उपायुक्त ने कहा कि सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करना दुकानदारों का दायित्व होगा तथा दुकानों के बाहर उपभोक्ताओं के खड़े होने के लिए एक से डेढ़ मीटर की दूरी तक गोले के आकार के चिह्न अवश्य प्रदर्शित करें।

स्टांप बेंडर और डाक्यूमेंटरी राइटर सोमवार तथा वीरवार को कर सकेंगे कार्य

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि स्टांप बेंडर तथा डाक्यूमेंटरी राइटर अब सोमवार तथा वीरवार को प्रातः दस बजे से दो बजे तक कार्य सकेंगे तथा इसमें भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी होगा जबकि तहसीलों में भूमि पंजीकरण का कार्य प्रतिदिन प्रातः दस बजे से दो बजे तक किया जाएगा।

सैलून तथा ब्यूटी पार्लर में कार्य करने वालों को दी जाएगी ट्रेनिंग

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सैलून तथा ब्यूटी पार्लर में कार्य करने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा इस के लिए सैलून तथा ब्यूटी पार्लर संचालक श्रम अधिकारी के माध्यम से आवेदन करेंगे तथा संबंधित उपमंडलों में उनकी ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग लेने के उपरांत सैलून तथा ब्यूटी पार्लर खोले जा सकते हैं।

कर्मचारियों को फ्लू के लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना जरूरी

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सरकारी तथा निजी कार्यालय पहले की तरह ही खुले रहेंगे इसमें तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को रोटेशन आधार पर उपस्थित रहना होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में किसी तरह के फ्लू के लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना जरूरी होगा तथा इस स्थिति में कार्यालय परिसर को सेनेटाइज भी करना होगा।

बाहरी राज्यों या अन्य जिलों से आवाजाही के लिए कर्फ्यू पास जरूरी

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि बाहरी राज्यों या अन्य जिलों में आवाजाही के लिए कर्फ्यू पास जरूरी है तथा इस के लिए कांगड़ा जिला की बेवसाइट पर आनलाइन आवेदन करने का प्रावधान भी किया गया है।

 

Tags: DC DHARMSHALA , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD