Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बलबीर सिंह सिद्धू ने ‘विश्व हाईपरटैनशन दिवस के मौके पर माहिर डाक्टरों के साथ विचार सांझे किये

पीजी.आई चंडीगढ़ के द्वारा विकसित उत्तरी भारत का पहला ई-न्यूजलेटर कार्डीयो हैल्थ’ जारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 May 2020

Last updated on: May 17, 2020, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से ‘विश्व हाईपरटैनशन दिवस’ के मौके पर माहिरों के साथ मीटिंग की गई जिसका आयोजन कम्युनिटी मैडिसन और स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट, पी.जी.आई चंडीगढ़, स्ट्रेटेजिक इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हैल्थ एंड रिर्सच (एस.आई.पी.एच.ई.आर.) ग्लोबल हैल्थ ऐडवोकेसी इनक्यूबेटर(जी.एच.ए.आई.) ने किया। उन्होंने पंजाब सरकार के सहयोग के साथ चलाए जा रहे पीजीआइ, चंडीगढ़ और एस.आई.पी.एच.ई.आर. के हाईपरटैनशन प्रोजैक्ट के लिए अपना समर्थन दिया।स. सिद्धू ने कम्युनिटी मैडिसन और स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट, पीजीआइ, चंडीगढ़, की तरफ से पंजाब राज्य में हाईपरटैनशन की रोकथाम और प्रबंधन के लिए विभिन्न कदम उठाने के लिए सराहना की।हाईपरटैनशन के उच्च प्रसार को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाये गए अहम कदमों संबंधी प्रकाश डालते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मौजूदा कार्डीओवैस्कुलर स्वास्थ्य प्रोजैक्ट के अंतर्गत पंजाब सरकार राज्य और जिला स्तर पर 5 प्रतिशत ट्रांस -फैट रैगूलेशन को लागू करने और इसको कुल ऊर्जा उपभोग के 2 प्रतिशत ट्रांस फैट तक लाने के लिए काम कर रही है। आम लोगों और नॉन कम्युनीकेबल डिसीजिज़ क्लिनिकों में आने वाले मरीज़ों के लिए नियमित हाईपरटैनशन स्क्रीनिंग की सुविधा भी है।प्रधान और डायरैक्टर पब्लिक हैल्थ, एस.आई.पी.एच.ई.आर. डा. राकेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन, सिवल सोसायटी संस्थाओं और अनुसंधान संस्थाओं के लिए जिला और राज्य स्तरोंपर जागरूकता वर्कशापें लगाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि पी.जी.आइ. और एस.आई.पी.एच.ई.आर. पंजाब में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती केन्द्रों की स्थापना, निगरानी और मूल्यांकन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं। 

पंजाब के लोगों में बीमारी और मृत्यु दर को घटाने के लिए डा. ओम प्रकाश बेरा कंट्री कोआर्डीनेट जी.एच.ए.आई., यू.एस.ए. ने पी.जी.आइ. चंडीगढ़ और कैंसर की रोकथाम और कंट्रोल के लिए नेशनल प्रोग्राम, डायबटीज़ कार्डीओवैस्कुलर रोगों और एन.पी.सी.डी.सी.एस, पंजाब के दरमियान नज़दीकी तालमेल पर ज़ोर दिया।हाईपरटैनशन का मुकाबला करने के लिए अन्य पहलकदमियों की तुरंत ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये पीजीआइ कम्युनिटी मैडिसन और स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट के प्रोफ़ैसर डा. सोनू गोयल ने कहा, ‘एक समय जब पूरा देश कोविड -19 के प्रभाव अधीन है, पी.जी.आइ. ऐसी नयी पहलकदमियों के साथ लोगों को लाभ पहुँचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा। ई-न्यूजलेटर न सिफऱ् बहु -स्तरीय नीति निर्मातों तक पहुँचेगा बल्कि आम लोगों को उनके दिल के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने में सहायता करेगा। ऐसी पहलकदमियों से पीजीआइ देश भर की अन्य सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए अग्रणी मॉडल बन गया है।’  डा. सन्दीप गिल, एसपीओ, एनपीसीडीसीएस, पंजाब और अन्य प्रमुख कार्डीओलोजिस्ट, दिल की स्वास्थ्य संबंधी उत्तरी भारत के ई-न्यूजलेटर के पहले संस्करण को जारी करने के समारोह में शामिल हुए। ई -न्यूजलेटर के उद्घाटनी समागम का विषय ‘कोविड -19 और हाईपरटैनशन’ रखा गया। ई -न्यूजलेटर का विचार डा. सोनू गोयल ने दिया, जो ऑफलाईन और ऑनलाइन दोनों ढंगों में उपलब्ध होगा। ई-न्यूजलेटर में रिर्सच से वैज्ञानिक तथ्यों, हाईपरटैनशन प्रोजेक्टों के लागू होने का ज़मीनी तजुर्बा और राज्य और केंद्रीय सरकारों की प्रमुख नीति सिफारिशों को शामिल किया जाता है। उद्घाटनी सैशन के बाद कार्डीओवैस्कुलर रोगों (सीवीडीज़) के लघु कोर्स सम्बन्धी एक सलाह -परामर्श मीटिंग की गई। सीनियर कार्डीओलोजिस्ट, प्रधान आईएमए, मोहाली, डा एस.एस सोढी, सीनियर कार्डीओलोजिस्ट मैक्स अस्पताल, मोहाली डा. टी.पी.सिंह और प्रोफ़ैसर और कार्डीओलाजी विभाग, जीएमसीएच -32 के प्रमुख डा. श्रीनिवास रैडी मुख्य सलाह परामर्श मीटिंग में शामिल हुए और सभी माहिर इन कोर्सों पर विचार के लिए सलाहकारी बोर्ड में होंगे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD