Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार प्रदत सहायता से आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को मिली बड़ी राहत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जोगिन्दरनगर (मंडी) , 17 May 2020

Last updated on: May 17, 2020, 00:00 IST

देश में राष्ट्रव्यापी लाकडाउन के कारण, बड़े स्तर पर प्रवासी श्रमिक, पर्यटक, तीर्थयात्री और निजी क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति राष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। उनमें से कुछ लोगों को उद्योगों और कंपनियों के बंद होने के बाद अपनी नौकरियां तक गंवानी पड़ी। कुछ ऐसे उदाहरण भी हैं जहां लोग अस्वस्थ तथा कुछ गंभीर रूप से बीमार तक हो गए और यह समस्या उन लोगों के लिए बड़ी हो गई जो अपने घर-परिवार से दूर थे।संकट के इस समय में, सरकार अन्य राज्यों में फंसे प्रदेशवासियों की सहायता कर रही है। ऐसा ही एक उदाहरण है, मंडी के जोगिन्दरनगर में चैंतरा निवासी नीरज कुमार, जो बेंगलुरु की एक कम्पनी में प्रशिक्षु हैं और पैसे की कमी और सहायता के अन्य किसी भी स्रोत अभाव के कारण जिगर की क्षति से पीड़ित थे।समय पर सूचना साझा करने और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत मदद के कारण, कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन के दौरान कर्नाटक के बेंगलुरु में फंसे  गंभीर रूप से बीमार एक मरीज की जान बच गई।सहायता प्राप्ति की उम्मीद के साथ, बेंगलुरु की एक कम्पनी में कार्यरत प्रशिक्षु ने कोविड हेल्पलाइन पर एक ई-मेल संदेश के माध्यम से सूचित किया कि उसका दोस्त नीरज कुमार जो मंडी के जोगिंदरनगर में चैंतड़ा का निवासी है, वह लीवर के रोग से पीड़ित है और वह तथा उसके सहयोगी नीरज को संभालने की स्थिति में नहीं हैं और समय पर चिकित्सा सहायता के बिना वह मर भी सकता है।हेल्पलाइन पर अधिकारियों से मिली त्वरित प्रतिक्रिया के तहत जानकारी देने वाली लड़की  के मोबाइल पर संपर्क किया गया। ”अगाड़ी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बेंगलुरु ने नीरज कुमार के इलाज के खर्च के लिए 50,000 रूपए का अनुमानित खर्च बताया“, यह बताते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि उपचार में देरी नहीं की जा सकती है। उसने कहा कि उन्हें नहीं सूझ रहा था कि आगे क्या किया जाए।मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के उप-मंडल दण्डाधिकारी द्वारा नीरज कुमार का गरीब परिवार का सम्बन्धित होना और वित्तीय सहायता की आवश्यकता के प्रमाणीकरण के बाद राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से अस्पताल का खर्च वहन करने का निर्णय लिया।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय से नीरज के चिकित्सा व्यय को वहन करने के आश्वासन पत्र के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसका इलाज शुरू किया।अस्पताल में सफल उपचार और 13 मई को छुट्टी के बाद नीरज कुमार ने हिमाचल सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह आज हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया और समय पर सहायता के कारण ही जीवित है।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD