Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड योद्धाओं के प्रति सत्कार और निष्ठा भरेगा उनमें लड़ने का और अधिक जज्बा : वीपी सिंह बदनौर

अरुण सूद की अगुवाई में भाजपा ने प्रशासक को भेंट किया जनता का ‘धन्यवाद प्रस्ताव’

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 May 2020

Last updated on: May 16, 2020, 00:00 IST

कोविड योद्धाओं के प्रति आदर और आभार व्यक्त को प्रदर्शित करता चंडीगढ़ की जनता का ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ शनिवार को भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद की अगुवाई में पंजाब के गर्वनर और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को उनके आवास राज भवन में विधिवत रुप से सौंपा। इस धन्यवाद प्रस्ताव में भाजपा कार्याकर्ताओं ने कनटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर समूचे शहर से 557 बूथों पर करीब 28 हजार परिवारों के हस्ताक्षर एकत्रित कर कोविड योद्धओं के प्रति धन्यवाद प्रकट किया है। लाकडाऊन की अवधि में कार्याकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुये लोगों से कोविड योद्धओं के प्रति उनका सौहार्द इक्कठा किया है। धन्यवाद प्रस्ताव में कोविड के खिलाफ लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के मैडिकल स्टाफ जिनमें डाक्टर, नर्से, पैरामैडिक से लेकर हर स्तर के सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद प्रकट किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिसकर्मियों, बैक व डाक कर्मियों सहित प्रशासन व नगर निगम के अन्य आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों का जनता ने हृदय की गहराईयों से धन्यवाद किया है।इस अवसर पर यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि यह धन्यवाद प्रस्ताव चंडीगढ़ की जनता का अपने कोविड योद्धाओं के प्रति निष्ठा और सत्कार का प्रतीक है जो कि कोरोना की खिलाफ लड़ रहे हर योद्धा में और अधिक स्फूर्ति भरने में कारगर साबित होगा। अपने संबोधन में उन्होंनें कहा कि संकट की घड़ी में शहर को उबारनें में स्वयं सेवी संगठनों और राजनैतिक पार्टियों का योगदान सहारानीय रहा जिनमें भाजपा द्वारा चलाये गये राहत कार्य अग्रिम रहे जिसके लिये प्रशासन भी उनका आभारी रहेगा। उन्होनं आरोग्य सेतू एप की महत्वता पर बल देते हुये कहा कि कोरोना से लड़ने के लिये इसे ओर अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है जिसके लिये भाजपा भी लोगों को जागरुक करने में अपने ओर तेज प्रयास करे। चंडीगढ़ के लगभग तीन लाख लोग इस एप को अपने मोबाईल पर डाउनलोड कर चुके हैं।अरुण सूद ने इस दौरान प्रशासक को लाकडाउन के दौरान पार्टी द्वारा चलाये गये राहत अभियानों से अवगत करवाया जिनमें विशेष रुप से 52 रसोईयों द्वारा औसतन 75000 फूड पैकेट्स का आवंटन, राशन वितरण, पांच लाख मास्क तैयार कर जरुरतमंदों में वितरण, मैडिकल संस्थानों में खून की पूर्ति करने के लिये 14 अप्रैल से चलाया जा रहा रक्तदान अभियान आदि विषयों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद की अगुवाई में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद् कार्याकारिणी के सदस्य संजय टंडन, मेेयर राजबाला मलिक, संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, महासचिव चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक और रघुवीर अरोड़ा भी शामिल हुये।धन्यवाद प्रास्ताव सौंपने का यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा जब अरुण सूद की  अगुवाई में पांचों जिले के जिलाध्यक्ष और मंडल प्रधान प्रशासन के सलाहकार, चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी, पीजीआई के निदेशक, नगर निगम के आयुक्त और मेयर, चीफ पोस्ट मास्टर से भी मिलेंगें।

 

Tags: VP Singh Badnore , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD