Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सांसद रामस्वरूप ने कुल्लू अस्पताल को दी गाड़ी और 10 लाख का चेक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 13 May 2020

Last updated on: May 13, 2020, 00:00 IST

मण्डी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए एक मारुति ईको वाहन भेंट किया। उन्होंने सांसद निधि से खरीदे गए इस वाहन के कागजात तथा चाबी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चंद्र को सौंपी। यह वाहन विशेषकर कोविड-19 के दौरान अस्पताल स्टाफ के लिए इमरजेंसी के दौरान उपयोग में लाया जाएगा।इसके अलावा, सांसद ने एनएचपीसी की कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत अस्पताल को जारी किए गए 10 लाख रुपये का चेक भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा। एनएचपीसी पार्वती परियोजना चरण-2 द्वारा यह राशि अस्पतालों में चिकित्सकों के लिए पीपीई किटें तथा एन-95 मास्क की खरीद के लिए भेंट की गई है। सांसद ने यह राशि एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक आर.के. जायसवाल, एनके जैन, डा. अमर नाथ तथा सतीश कालिया की उपस्थिति में अस्पताल को प्रदान की।इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का संकट लगातार बना हुआ है और प्रत्येक व्यक्ति को एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस दूरदर्शिता के साथ देश में इस संकट को रोकने तथा निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, पूरी दूनिया उसकी सराहना कर रही है। 

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के आग्रह पर मण्डी संसदीय क्षेत्र में लोगों को कोविड-19 की रोकथाम बारे जागरुक कर रहे हैं और साथ ही कोरोना से लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ व अन्यों को सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोविड-19 की समस्या को लेकर काफी गंभीर है और इसे रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों, भाजपा विधायकों तथा पार्टी कार्यकताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा कि वह उनके आग्रह पर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके यथासंभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।सांसद ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट होकर कोरोना को हराने के लिए लड़ना है। दो गज की दूरी तथा फेस कवर कोरोना संक्रमण को रोकने के कारगर हथियार हैं। सभी को ईमानदारी के साथ इसकी पालना करनी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना आवश्यक कार्य के बाजारों का रुख न करें।सांसद ने अस्पताल परिसर में कोरोना योद्धाओं चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों पर फूल बरसाकर उनका सम्मान किया।बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन, महामंत्री अखिलेश कपूर, राज्य योजना बोर्ड के सदस्य युवराज बोद्ध, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. नीना लाल, अन्य चिकित्सक तथा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।  

 

Tags: BJP HIMACHAL , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD